- Kolhan Raksha Sangh Sammelan सरायकेला: कोल्हान रक्षा संघ का सम्मेलन आयोजित, झारखंड की दशा और दिशा पर हुई चर्चा
- Saraikela Journalist Mother’s Funrel Ceremony सरायकेला: पत्रकार पीताम्बर सोय की माताजी का हुआ अंतिम संस्कार, शामिल हुए आम- ओ- खास
- Chaibasa CRPF 60 Battalion Blood Donation Camp चाईबासा: सीआरपीएफ की 60 बटालियन ने मनाया 87वां स्थापना दिवस, रक्तदान शिविर का आयोजन
- Saraikela Shiv Guru Charcha सरायकेला: सीनी में शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन, भक्तों की उमड़ी भीड़
- Chaibasa Rural Issue चाईबासा: मझगांव में हाथियों के आतंक और विद्युतीकरण की मांग को लेकर बैठक, आंदोलन की चेतावनी
- West Singhbhum Civic Action Programme चाईबासा: जराईकेला में सुरक्षा बलों का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण
- Ranchi MLA Savita Mahato Raised Issue रांची: ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने सदन में उठाया कुकड़ू थाना भवन और मिलन चौक में टीओपी खोलने का मुद्दा
- Rajkishore Mahto Shraddh Bhoj सरायकेला: झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो के पिता और जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो श्वसुर स्व. राजकिशोर महतो के श्राद्ध में पहुंचे जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, दी श्रद्धांजलि
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला/ Pramod Singh जिले के सीनी ओपी क्षेत्र से एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. युवक के अचानक गायब होने से परिजनों में चिंता का माहौल है. इस संबंध में परिवार के लोगों ने सीनी ओपी में लिखित आवेदन देकर युवक की तलाश की मांग की है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुरूप, पोस्ट कुकरुहाट निवासी राकेश प्रधान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका भतीजा सुमित प्रधान 09 मार्च की सुबह करीब 7.30 बजे घर से निकला था. उस समय उसने गुलाबी शर्ट और काला चप्पल पहन रखा था.…
सरायकेला/ Pramod Singh इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है. सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने चेतावनी दी है कि अफवाह के आधार पर किसी निर्दोष व्यक्ति के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैला रहे हैं, जिससे लोगों में डर और भ्रम का माहौल बन रहा है. ऐसे में यदि किसी को कोई संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें और कानून को अपने हाथ…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले के राजनगर प्रखंड के दैनिक जागरण के पत्रकार पीताम्बर सोय की माता गुरुवारी कुई का रविवार देर शाम निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उनका इलाज राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था, जहां शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी उम्र लगभग 56 वर्ष बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार गुरुवारी कुई का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह सात बजे राजनगर प्रखंड के कालाझरना गांव में किया जाएगा. इस दुखद समाचार के बाद पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां ने भी गहरी…
राजनगर/ Rasbihari Mandal क्षेत्र में इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है. जिससे लोगों में डर और भ्रम का माहौल बन गया है. फेसबुक. इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर बिना सत्यापन के ऐसी खबरें साझा की जा रही हैं. जिसका खामियाजा कई निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है. राजनगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले ऐसा ही एक मामला सामने आया. जब बच्चा चोरी की अफवाह के आधार पर कुछ लोगों ने एक निर्दोष महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी. मामला थाना पहुंचने पर पुलिस जांच में…
ईचागढ़: प्रखंड क्षेत्र के हुटुप गांव में स्वर्गीय राधानाथ टुडू की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राधानाथ टुडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. विधायक सविता महतो ने भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया. अपने संबोधन में विधायक सविता महतो ने कहा कि स्वर्गीय राधानाथ टुडू समाज के प्रेरणास्रोत थे. उनके विचार और कार्य आज भी लोगों को समाज सेवा…
जामताड़ा/ Manish Baranwal रेलवे स्टेशन पर स्थित यात्री पुल यानी फुट ओवरब्रिज को बंद किए जाने के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में चिंता और नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है. यह पुल स्टेशन के दोनों ओर रहने वाले लोगों के लिए बाजार आने-जाने का सबसे आसान और सुरक्षित रास्ता था. पुल बंद होने के कारण अब लोगों को बाजार तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है. इससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से इस पुल का इस्तेमाल…
आदित्यपुर: महिलाओं की संस्था तेजश्विनी की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय वार्ड पार्षद सह तेजश्विनी की अध्यक्ष नीतू शर्मा के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर वार्ड की सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महिला चिकित्सक डॉ वीणा सिंह मौजूद रहीं. कार्यक्रम के दौरान केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. साथ ही फूलों का गुलदस्ता और उपहार देकर तेजश्विनी संस्था से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया. मौके पर उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता के विषय में विस्तार से जानकारी…
सरायकेला/ Pramod Singh अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी यानी जेएसएलपीएस के संयुक्त तत्वावधान में जल महोत्सव पखवाड़ा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण. सुरक्षित पेयजल. स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय के नियमित उपयोग. स्वच्छता. जल संरक्षण और…
सरायकेला/ Pramod Singh अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने ईचागढ़ की विधायक सविता महतो से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विधायक को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं. मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता अमृत महतो समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे. इस अवसर पर मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति का योगदान समाज के हर क्षेत्र में अतुलनीय रहा है. आज की नारी घर की चौखट से लेकर अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक अपनी प्रतिभा और परिश्रम से सफलता के नए…
चाईबासा/ Jaynat Pramanik चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में नवजात की मौत के बाद सामने आई अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. कराईकेला थाना क्षेत्र के बंगरासाई गांव निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम की पत्नी रीता तिरिया ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद नवजात की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चे की जान नहीं बच सकी. दुखद बात यह रही कि अस्पताल प्रबंधन ने मृत नवजात को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई. मजबूर होकर पिता रामकृष्ण हेम्ब्रम को अपने ही बच्चे…