Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: क्या जमशेदपुर विद्युत क्षेत्र में डिपॉजिट हेड से कराए जा रहे करोड़ों रुपये के बिजली कार्यों में नियमों की अनदेखी हुई है ? चाईबासा मेडिकल कॉलेज और जादूगोड़ा स्थित CRPF कैंप को बिजली उपलब्ध कराने से जुड़ी दो बड़ी परियोजनाओं को लेकर सामने आए आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप सीधे परियोजनाओं की स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया, तकनीकी स्पेसिफिकेशन, सामग्री की खरीद और अधिकारियों के वित्तीय अधिकार से जुड़े हैं. मामले में जमशेदपुर विद्युत क्षेत्र के महाप्रबंधक अजीत कुमार और कार्यालय से जुड़े कार्यपालक अभियंता आदित्य नारायण की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं. इस पूरे मामले…

Read More

खरसावां: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के बाद पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर संशोधन का विरोध दर्ज कराया. झामुमो ने 19 सितंबर को राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था.  धरना में शामिल समाजसेवी बासंती गागराई ने आरोप लगाया कि संशोधन से झारखंड के आदिवासी- मूलवासी समुदायों और खनिज संसाधनों से जुड़े राज्य के अधिकार प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज…

Read More

सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र में रविवार सुबह भालू के हमले में 80 वर्षीय ग्रामीण मानसिंह हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सुबह करीब 5:45 बजे बलरामपुर गांव के समीप की बताई जा रही है. घायल को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बलरामपुर निवासी मानसिंह हांसदा सुबह अपने गांव से बैठकालसाईं की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उनके पैर की हड्डी टूटने के साथ शरीर के कई हिस्सों में काटने और नाखून से जख्म होने की…

Read More

कांड्रा: कॉलोनी में इस वर्ष होने वाले श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी के 75वें दुर्गा पूजा समारोह को लेकर रविवार को पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. पंडाल निर्माण के लिए पंडित श्यामा पद बनर्जी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया. भूमि पूजन के दौरान कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे. विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद पंडाल निर्माण कार्य शुरू किया गया. कमिटी के लिए इस वर्ष की पूजा विशेष है, क्योंकि श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी इस बार 75वां वर्ष पूरा कर रही है. कमिटी के उपाध्यक्ष…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित नेपाली बस्ती में शनिवार देर शाम दो पक्षों के बीच पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद बस्ती में कुछ देर के लिए अफरा- तफरी और तनाव की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर किया गया.…

Read More

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तमोलिया बारी कॉलोनी निवासी संजय कुमार महतो शनिवार सुबह करीब 11 बजे पत्नी से विवाद के बाद बिना किसी को बताए घर से निकल गए. इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. परिजनों के अनुसार संजय कुमार महतो अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गए हैं, जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर संजय कुमार महतो का पत्नी के साथ विवाद हुआ था. विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गए.…

Read More

राजनगर: प्रखंड के बीजाडीह गांव में शनिवार को आदिवासी समाज के महान समाज सुधारक और हो भाषा के प्रणेता ओत गुरु लाको बोदरा की 107वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन ने लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित आदिवासी समाज के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में हो समाज के लोग उपस्थित रहे. इस दौरान लोगों ने ओत गुरु लाको बोदरा के सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषाई क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया.…

Read More

चाईबासा: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोनुआ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी मुख्य रूप से शामिल हुए. धरना-प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधेयक को वापस लेने की मांग की. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया. धरना-प्रदर्शन से पूर्व झामुमो कार्यकर्ता वन विश्रामागार में एकत्र हुए. यहां से जुलूस की शक्ल में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी…

Read More

खूंटी: लेवी मांगने की सूचना की जांच में जुटी खूंटी पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र में हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान बजेन्द्र महतो (करीब 21 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है. एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल से कोटांगेर से गरई रोड की ओर हथियार लेकर जा रहा है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए तोरपा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी…

Read More

कुचाई: ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 107वीं जयंती पर कुचाई में उनकी स्मृति को मानव सेवा से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया. श्री सोमेश्वरनाथ महादेव ट्रस्ट सनमत कल्याण अस्पताल परिसर में आयोजित शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया. दिनभर चले शिविर में कुल 55 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. प्रखंड कुचाई, कुचाई थाना और केएनटी बुद्धिजीवी मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्घाटन आईटीडीए निदेशक उषा मुंडू, एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, बीडीओ साधुचरण देवगम, कुचाई थाना प्रभारी रविन्द्र मुंडा और अस्पताल प्रबंधन के आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित…

Read More