Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क के निकट एक झोपड़ीनुमा दुकान में शुक्रवार तड़के करीब 4.20 बजे अचानक आग लगने से अफरा- तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी. घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद नीतू शर्मा मौके पर पहुंचीं और तत्काल इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग तथा आदित्यपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग की…

Read More

सरायकेला: सदर अस्पताल में नेत्र चिकित्सक द्वारा मरीज से इलाज के नाम पर पैसे मांगने के आरोप के बाद गुरुवार को सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने मरीज और उसके परिजनों से पूरी जानकारी ली और मौके पर ही संबंधित चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई. जानकारी के अनुसार खरसावां प्रखंड के रामपुर निवासी अरुण महतो अपने मैजिक वाहन में काम करने के दौरान घायल हो गए थे, जिससे उनकी आंख में गंभीर चोट लग गई. परिजन उन्हें इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां नेत्र चिकित्सक डॉ. पी. एम. बाड़ा ने…

Read More

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित पारंपरिक ‘बाहा पर्व’ में सपरिवार शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांव के जाहेर थान पहुंचकर पारंपरिक विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चना की और राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ग्रामीणों के साथ अपने निवास से पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे. परंपरा के अनुसार गांव के नायके बाबा (पाहन) चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने विधिवत पूजा संपन्न कराई. इस दौरान पूरे गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के इंडस्ट्रियल एरिया में कथित सिटी सेंटर परिसर में शहरी और इंडस्ट्रियल कचरे के ढेर में लगी आग अब गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का रूप ले चुकी है.  गुरुवार को इंडस्ट्रियल वेस्ट में लगी आग ने और भी विकराल रूप धारण कर लिया. दिनभर आदित्यपुर नगर निगम, जियाडा, टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद आग लगातार फैलती रही. इससे प्रशासनिक तैयारियों और समन्वय पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर तीन के ग्रैंड मरकज मैरिज हॉल में पवित्र रमजान माह के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन मानगो वार्ड संख्या 29 की वार्ड पार्षद परवीन बानो की ओर से किया गया, जिसमें खास से आम लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की. इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी, स्थानीय निवासी और वार्ड के कई लोग मौजूद रहे. सभी ने एक साथ रोजा खोला और देश व क्षेत्र की खुशहाली, अमन- चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी. कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh चाईबासा के गोईलकेरा स्थित समीज आश्रम में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान त्रिनेत्रा छऊ डांस सेंटर के कलाकारों ने शंकराचार्य के समक्ष पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. रंग- बिरंगे परिधानों, पारंपरिक मुखौटों और दमदार अभिनय के साथ कलाकारों ने पौराणिक प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से जीवंत कर दिया. कलाकारों की ऊर्जा, ताल और लय ने पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया. दर्शक कलाकारों के प्रदर्शन से इतने प्रभावित हुए कि पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh समाहरणालय सभागार में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित गर्मी को देखते हुए जिले में बंद पड़े जलमीनार, नलकूप और चापाकलों को तुरंत दुरुस्त किया जाए. साथ ही हर घर तक नल-जल योजना की सुविधा सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन सह स्वच्छ…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र के हलूदबनी निवासी राजेश प्रसाद की 70 वर्षीय माता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद टाटानगर रेलवे अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार 3 तारीख को सांस लेने में तकलीफ होने पर वृद्ध महिला को टाटानगर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिवार का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा उचित देखभाल नहीं की गई, जिसके कारण उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई. परिजनों का यह भी कहना है कि महिला की…

Read More

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपाड़ा निवासी सूरज प्रसाद (38) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार सुबह उसका शव कमरे के अंदर जमीन पर पड़ा मिला. घटना की जानकारी मृतक की पत्नी सोनी ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक की बोतल बरामद की है. जांच के दौरान पुलिस को सूरज के मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही है. पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 2 अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शहरी कचरे के ढेर में लगी आग अब गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का रूप ले चुकी है. पिछले करीब एक पखवाड़े से जल रही इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है, जिससे पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैल रहा है. बताया जा रहा है कि यह जमीन सिटी सेंटर निर्माण के लिए चिन्हित निजी भूखंड है, जहां नगर निगम द्वारा शहरी कचरा डंप किया जा रहा है. आग लगने के बाद कचरे से निकल रहा जहरीला धुआं आसपास के रिहायशी क्षेत्रों…

Read More