Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा में 178 केंद्रों पर 2500 समेत जिले के 770 परीक्षा केंद्रों में करीब 10,400 नवसाक्षर हुए शामिल जामताड़ा: निरक्षरता के अंधेरे से लोगों को निकालकर उन्हें पढ़ने-लिखने और दैनिक जीवन में संख्यात्मक ज्ञान से सक्षम बनाने की दिशा में चलाए जा रहे नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिलेभर में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा के माध्यम से यह आकलन किया गया कि साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े नवसाक्षरों ने पढ़ने, लिखने और सामान्य गणितीय ज्ञान में कितनी दक्षता हासिल की है. जिले के जामताड़ा, नारायणपुर, करमाटांड़, कुंडहित एवं फतेहपुर…

Read More

जमशेदपुर: रांची में आयोजित पांचवीं झारखंड राज्य स्तरीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में जमशेदपुर के युवा खिलाड़ी मोहम्मद अय्यान सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. राज्य स्तर पर उपविजेता बनने के साथ ही उनका चयन कोचीन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है. अय्यान सिद्दीकी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा के पुत्र हैं. प्रतियोगिता के दौरान अय्यान ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन के बाद परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.…

Read More

चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र में गैस गोदाम रोड स्थित जामुन पेड़ गुमटी के समीप मुख्य सड़क किनारे टूटा बिजली पोल राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है. पोल के टूटे हिस्से से लोहे का नुकीला सरिया करीब एक फीट तक बाहर निकला है, जिससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, राहगीर और वाहन चालक गुजरते हैं. सड़क किनारे निकला सरिया दिन में भी खतरनाक है, जबकि शाम और रात में कम रोशनी के कारण इसे देख पाना और…

Read More

कुचाई: प्रखंड के तिलोपदा पंचायत अंतर्गत लेपसो गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दीवाना क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार देर शाम भव्य समापन हुआ. प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला मेजबान दीवाना क्लब लेपसो और जयराम एफसी के बीच खेला गया. जयराम एफसी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और प्रतियोगिता की चैंपियन बनी. विजेता जयराम एफसी को 70 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता दीवाना क्लब लेपसो को 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई. तीसरे स्थान…

Read More

आदित्यपुर: मिथिला संकीर्तन मंडली की ओर से शनिवार को आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 7-8 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान में शनिवार को बोल बम भजन संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मिथिला समाज के सैकड़ों महिला- पुरुष शामिल हुए और देर तक शिव भजनों का आनंद लिया. कार्यक्रम की शुरुआत अशोक झा प्रेमी ने गुरु वंदना से की. इसके बाद बीरेंद्र उपाध्याय, प्रिशा झा, मनीषा भास्कर और चंद्रमोहन झा ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर…

Read More

रांची/ वाराणसी: झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC/TPC) के शीर्ष कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की रविवार तड़के उत्तर प्रदेश के वाराणसी में UP ATS के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई. बृजेश पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था. झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम था.  पुलिस के अनुसार, ATS को सूचना मिली थी कि बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है. इसके बाद टेंगरा…

Read More

जमशेदपुर: क्या जमशेदपुर विद्युत क्षेत्र में डिपॉजिट हेड से कराए जा रहे करोड़ों रुपये के बिजली कार्यों में नियमों की अनदेखी हुई है ? चाईबासा मेडिकल कॉलेज और जादूगोड़ा स्थित CRPF कैंप को बिजली उपलब्ध कराने से जुड़ी दो बड़ी परियोजनाओं को लेकर सामने आए आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप सीधे परियोजनाओं की स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया, तकनीकी स्पेसिफिकेशन, सामग्री की खरीद और अधिकारियों के वित्तीय अधिकार से जुड़े हैं. मामले में जमशेदपुर विद्युत क्षेत्र के महाप्रबंधक अजीत कुमार और कार्यालय से जुड़े कार्यपालक अभियंता आदित्य नारायण की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं. इस पूरे मामले…

Read More

खरसावां: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को खूंटपानी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के बाद पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर संशोधन का विरोध दर्ज कराया. झामुमो ने 19 सितंबर को राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर इसी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया था.  धरना में शामिल समाजसेवी बासंती गागराई ने आरोप लगाया कि संशोधन से झारखंड के आदिवासी- मूलवासी समुदायों और खनिज संसाधनों से जुड़े राज्य के अधिकार प्रभावित होंगे. उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज…

Read More

सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र में रविवार सुबह भालू के हमले में 80 वर्षीय ग्रामीण मानसिंह हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सुबह करीब 5:45 बजे बलरामपुर गांव के समीप की बताई जा रही है. घायल को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार बलरामपुर निवासी मानसिंह हांसदा सुबह अपने गांव से बैठकालसाईं की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उनके पैर की हड्डी टूटने के साथ शरीर के कई हिस्सों में काटने और नाखून से जख्म होने की…

Read More

कांड्रा: कॉलोनी में इस वर्ष होने वाले श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी के 75वें दुर्गा पूजा समारोह को लेकर रविवार को पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. पंडाल निर्माण के लिए पंडित श्यामा पद बनर्जी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया. भूमि पूजन के दौरान कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे. विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद पंडाल निर्माण कार्य शुरू किया गया. कमिटी के लिए इस वर्ष की पूजा विशेष है, क्योंकि श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी इस बार 75वां वर्ष पूरा कर रही है. कमिटी के उपाध्यक्ष…

Read More