Author: Tech Ashish

Exploring world

लखनऊ- लंबे समय से बीमार चल रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह (Kalyan Singh passes away) का शनिवार को निधन हो गया। बीते दो दिनों से कल्याण सिंह की तबीयत काफी नाजुक बनी हुई थी। अलग-अलग विभागों के विभागाध्यक्ष लगातार उनकी निगरानी रख रहे थे। अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवारजन भी मौजूद थे। कल्याण सिंह के इलाज में दिल, गुर्दा, डायबिटीज, न्यूरो, यूरो, गैस्ट्रो और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग समेत 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई थी।

Read More

चेन्नई। कोरोना की धीमी पड़ती रफ्तार को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने प्रतिबंधों में ढील तो दे दी है, लेकिन जनता को लॉकडाउन से राहत नहीं मिली है. शनिवार को राज्य सरकार ने 9 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है. राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि 1 सितंबर से राज्य में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को खोल दिया जाएगा. इसके अलावा सोमवार से राज्य में 50 फीसदी क्षमता के साथ थिएटर भी खोले जाएंगे. हालांकि स्कूल और थिएटर खोलने के लिए राज्य सरकार ने कुछ शर्ते रखी हैं. सोमवार से थिएटर 50…

Read More

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (Former CM Kalyan Singh) का शनिवार शाम निधन हो गया हैं. बता दें कि कल्याण सिंह की तबीयत करीब दो महीने से खराब थी. लखनऊ के एसजीपीजीआई में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था. वे 89 वर्ष के थे. बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन के बाद सीएम योगी ने अपना गोरखपुर दौरान निरस्त कर दिया था. बता दें कि कल्याण सिंह यूपी के सीएम रहने के अलावा राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं. निधन…

Read More

टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत को एकमात्र गोल्ड मेडल दिलाने वाले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा इन दिनों पूरे देश में सुर्खियों में हैं. हर तरफ उनकी ही बातें हो रही है और सभी उन्हें जानना और उनसे मिलना चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते दिनों उनसे मुलाकात की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. अब नीरज चोपड़ा का एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें उनका हिन्दी प्रेम दिख रहा है जिसने उनके प्रशंसकों की खुशी को कई गुणा बढ़ा दिया है. हालांकि यह वीडियो 3 साल पुराना यानी की…

Read More

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ वर्चुअल तरीके से बैठक की. कांग्रेस समेत 19 दलों की बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी है और विपक्ष ने सरकार के सामने 11 सूत्रीय मांग रखी है. विपक्ष ने सरकार से कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने, गरीब परिवारों को साढ़े सात हजार रुपये प्रति महीने, पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी करने जैसी मांगें की हैं. वर्चुअल बैठक में विपक्ष ने साल 2024 की लड़ाई एकजुट होकर लड़ने का फैसला किया है. सोनिया गांधी ने दलों से लोकसभा चुनाव के…

Read More

सरायकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा- चौका मुख्यमार्ग पर शनिवार दोपहर बड़ी घटना होते- होते टल गयी. जहां रांची से आ रही निशान बस जैसे ही कांड्रा स्थित मां रोहणी ढाबा के समीप पहुंची उसी समय विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही आयरन लदे हाईवा से आयरन पत्थर बस के सामने शीशे में जा गिरा. जिससे बस के आगे का शीशा जोरदार धमाके के साथ टूट गया. वैसे चालक की सूझबूझ से बस नियंत्रित रहा और एक बड़ा हादसा टल गया. वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजन कुमार दल- बल के साथ मौके पर पहुंचे और…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकी नागरिकों से उन्हें घर तक पहुंचाने का वादा किया है. उन्होंने अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकियों से कहा, “हम आपको घर पहुंचाएंगे.” इसके साथ ही उन्होंने तालिबान को चेताते हुए कहा कि हम अमेरिकी सैनिकों पर तालिबानी हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकवाद विरोधी मिशन जारी रखेगा. बाइडेन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को यह बयान दिया. उन्होंने यह भी कहा है कि तालिबान को हमने स्पष्ट कर दिया है कि काबुल एयरपोर्ट पर किसी भी अमेरिकी सैनिक पर हमला या हमारे…

Read More

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर के चर्चे लंबे समय से हो रहे हैं. दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. आलिया अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई ऐसे पोस्ट शेयर करती हैं, जिनमें इशारों-इशारों रणबीर के बारे में बात होती है. वह इशारों में ही अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं. अब आलिया और रणबीर की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है, जिसमें रणबीर, आलिया को किस करते नजर आ रहे हैं. आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है. आलिया इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रही हैं. हालांकि…

Read More

एक तरफ जमशेदपुर में मुहर्रम को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. वहीं दूसरी तरफ तमाम सुरक्षा को धत्ता बताते हुए देखो बाइक सवार अपराधियों ने मानगो आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 18 के समीप इमामबाड़ा के पास एक कार को निशाना बनाते हुए हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया. हालांकि घटनास्थल से ना तो खोखा बरामद किया गया है, ना ही कहीं गोली चलने के निशान पाए गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चालन की घटना घटित हुई है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर एसएसपी खुद घटनास्थल पर…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले की सड़कें जानलेवा होती जा रही है. जहां आए दिन किसी न किसी मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है. जहां शनिवार को एक और सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जहां कांड्रा थाना अंतर्गत पिंडराबेड़ा के समीप  देर रात एक मालवाहक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमे चालक 35 वर्षीय जोगेन्दर कुमार बर्मा एवं 55 वर्षीय मोहन कुमार बर्मा  को गंभीर चोटे आई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मालवाहक टेम्पो जमशेदपुर के जुगसलाई से चिप्स बिस्कुट, अगरबत्ती, मॉर्टिन चॉकलेट और अन्य सामान लेकर कांड्रा की ओर जा रहा था. जैसे ही…

Read More