Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन द्वारा विगत चार दिनों से किए जा रहे हड़ताल को मंगलवार को त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त कर दिया गया. वार्ता में वाहन मालिकों के रेट पर छह प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. गौरतलब है, कि विगत चार दिनों से लगातार एसोसिएशन द्वारा हड़ताल किया गया था, और तमाम वाहनों का परिचालन ठप्प था. एसोसिएशन से जुड़े हजारों वाहनों के भाड़े में बढ़ोतरी की मांग को लेकर इनके द्वारा आंदोलन किया जा रहा था. मंगलवार को टाटा कंपनी प्रबंधन, कंपनी के वेंडर और एसोसिएशन की बैठक हुई. लगभग चार घंटो के बैठक के बाद छह…

Read More

मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने पोक्सो एक्ट के तहत एक 30 वर्षीय टीचर को नाबालिग को पॉर्न दिखाने और मास्टरबेट करने के आरोप में एक साल की जेल की सजा सुनाई है. अरबी टीचर ने 30 अगस्त 2016 को बच्ची को अश्लील कंटेंट दिखाया था, उस समय बच्ची की उम्र पांच साल थी. बच्ची अरबी सीख रही थी. उसके चाचा ने उसे पास की एक मस्जिद में शाम 5:30 छोड़कर आए थे. शाम को सात बजे बच्ची के पिता उसे घर लेकर आए तो उसकी मां ने उससे पूछा कि आज उसने क्या क्या सीखा? बच्ची ने जो बताया उससे…

Read More

नई दिल्ली: अफगानिस्तान से मंगलवार को भारत लाए गए 78 लोगों में से 16 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियात के तौर पर इन सभी 78 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इन 16 लोगों में वे तीन अफगान सिख भी शामिल हैं जो गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप लेकर पहुंचे थे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने ट्वीट किया, ‘धर्मेंद्र सिंह, कुलराज सिंह और हिम्मत सिंह तीनों जो अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप लाए थे, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ वायु सेना के…

Read More

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,593 नए मामले सामने आए हैं और 34,169 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट अब बढ़कर 97.67% हो गया है: स्वास्थ्य मंत्रालय भारत में कोरोना संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. देश में एक बार फिर कोरोना मामले बढ़ने लगे हैं. बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 37,593 नए कोरोना केस आए और 648 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. इससे पहले दिन 25,467 कोरोना मामले आए थे. वहीं 24 घंटे में…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिले में अवैध बालू खनन और उठाव बदस्तूर जारी है. जिले के एसपी के तमाम प्रयासों के बाद भी बालू माफिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. जहां एक बार फिर से गुप्त सूचना के आधार पर एसपी ने खुद आदित्यपुर थाना अंतर्गत सापड़ा घाट पर दबिश दी. जहां से अवैध बालू खनन करते दो ट्रैक्टर को जप्त किया. गौरतलब है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में लगातार बालू माफिया अवैध बालू खनन करने में जुटे हुए हैं. पिछले दिनों खरकाई नदी के टीओपी घाट से भी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जप्त किए गए थे. एक बार फिर से छपरा घाट…

Read More

रांची: राज्यपाल रमेश बैस से मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने राजभवन में मुलाकात की. इस क्रम में उन्होंने राज्य की विधि व्यवस्था की जानकारी राज्यपाल को दी. राज्यपाल ने उनसे कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था सही होनी चाहिए. लोगों का पुलिस पर विश्वास कायम हो, इसे भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए. बताया जाता है कि राज्यपाल ने इस क्रम में पुलिस महानिदेशक से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर लगे आरोपों की सच्चाई की भी जानकारी ली. राज्यपाल ने इसका बेहतर तरीके से अनुसंधान करने का निर्देश देते हुए कहा कि…

Read More

बाबूलाल प्रधान की स्थिति को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश महतो ने बीडीओ को ज्ञापन सौंप ट्राईसाइकिल दिलाने की मांग की थी राजनगर: दिव्यांग बाबूलाल प्रधान को ट्राईसाइकिल की जरूरत’ शीर्षक से न्यूज इंडीया वायरल में खबर चलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मंगलवार को बाबूलाल को ट्राईसाइकिल प्रदान किया. indianewsviral.co.in की रिपोर्ट जिसपर संज्ञान लिया गया समाचार में खबर देखते ही बीडीओ डांगुर कोड़ा ने पीएम आवास के समन्वयक सावन सोय को दिव्यांग बाबूलाल के घर मामले की सत्यापन को भेजा. जिसके बाद सावन सोय पोटका पंचायत के तेलाई गाँव पहुंचे. बाबूलाल प्रधान से मिले…

Read More

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डा रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ में सातवीं जेपीएससी परीक्षा में में उम्र की सीमा निर्धारण के मामले में बहस पूरी नहीं हो सकी. इस मामले में सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी. इस संबंध में रीना कुमारी सहित अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अपराजिता भारद्वाज और कुमारी सुगंधा ने अदालत को बताया कि जेपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए वर्ष 2020 में विज्ञापन जारी किया था. इसमें उम्र की सीमा एक अगस्त 2011 रखी गई थी.…

Read More

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के कई पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर अब बीजेपी और राज्य पुलिस आमने-सामने आ गई है. एक तरफ राणे के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश जारी करने वाली नासिक पुलिस ने कहा है कि नियमों का पालन करते हुए ही आदेश जारी किया गया है तो वहीं प्रदेश बीजेपी ने कहा है कि संवैधानिक प्राधिकारियों को संरक्षण देने वाले स्थायी आदेशों के मुताबिक किसी भी केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है और राज्य सरकार अपनी हदें पार कर रही है. नासिक पुलिस ने राणे के खिलाफ अपमानजनक…

Read More

सरायकेला: मंगलवार को सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय में भाजपा के विभिन्न मंडलों के स्वास्थ्य स्वयंसेवक टोली का प्रशिक्षण आयोजन हुआ. प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी थे. प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय महतो ने किया. भाजपा के वरिष्ठ नेता बबन गुप्ता ने स्वयंसेवकों की भूमिका को बताया. प्रशिक्षण शिविर को सिद्धार्थ सिंहदेव, मोनिका घोष, डॉ मनोज कुमार, बलवंत सिंह तथा राकेश मिश्रा ने संबोधित किया. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश माहली तथा कई प्रमुख नेता शिविर में सम्मिलित हुए. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री…

Read More