Author: Tech Ashish

Exploring world

सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम नजर आने लगे हैं. जहां बीते एक पखवाड़े के भीतर रहजनी, चोरी, और गोली हवाई फायरिंग की घटना ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जहां बुधवार देर शाम एकबार फिर से चेन स्नैचिंग गिरोह ने तांडव मचाते हुए दो महिलाओं से चेन छिनतई की और विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाकर चलते बने. यह घटना एस टाइप के अटल पार्क के समीप साईं मंदिर के पास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन बदमाशों ने दो…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल ने आगामी 20 नवंबर से प्रारंभ होने वाले मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 की सफलता को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. जिला समाहरणालय स्थित सभागार में निर्वाचन से संबंधित उक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के तहत आगामी 1 नवंबर और 30 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम कैंप का आयोजन किया जाना है. उक्त तिथियों को बूथ लेवल ऑफिसर अपने अपने बूथ पर उपस्थित रहकर प्रपत्रों का संग्रहण करेंगे. उपायुक्त एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह द्वारा इस संबंध…

Read More

कस्तूरबा गांधी बालिका अवासीय विद्यालय राजनगर में बुधवार को वार्डेन सरिता महतो की अध्यक्षता में छात्राओं के अविभावकों के साथ एक बैठक आहूत की गई थी. जिसका उद्देश्य विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन करना था. इसी के निमित  बैठक में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संध्या महतो, बीआरपी ऋषिकेश महतो, रंगलाल सतपति, पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे. जहां विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रओं के कई अविभावक शामिल हुए. वहीं छात्रओं के अविभावकों के साथ सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. इस समिति में कुल 12 सदस्यों का चुनाव करना था. जिसमें से एक अनुसूचित जन जाति…

Read More

सरायकेला: जिले में मौसम के साथ खरीफ फसल के बेहतर उत्पादन की उम्मीद की जा रही है. जिले में कृषि विभाग द्वारा इस वर्ष एक लाख हेक्टेयर में धान रोपनी का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 95743 हेक्टेयर में धान की रोपनी हो चुकी है. यह कुल लक्ष्य का 95.76 प्रतिशत है. वहीं मक्का की बुआई भी जिले में 86 प्रतिशत किया जा चुका है. जिले में तिलहन का उत्पादन भी 55 प्रतिशत हो चुका है. वही दलहन की बुआई जिले में अब तक 62 प्रतिशत हो चुका है. इस बार जिले में खरीफ की स्थिति बेहतर…

Read More

अमलगम स्टील कंपनी और सरायकेला जिला प्रशासन के सहयोग से बुधवार को कांड्रा में को कुल 403 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया. इसके लिए कंपनी की ओर से राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरेंद्र नगर कांड्रा में केंद्र बनाए गए थे जहां कुल 250 लोगों को वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज दिया गया. वहीं दूसरी ओर कांड्रा ग्राम पंचायत सचिवालय मे भी आयोजित टीकाकरण कैंप में 153 लोगों को टीका लगाया गया. इस टीकाकरण अभियान में स्टील सिटी क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर की टीम ने भी अपना सहयोग दिया. टीकाकरण कार्यक्रम के आयोजन में अमलगम…

Read More

सरायकेला: श्री झारखंड सीमेंट लिमिटेड प्लांट हांसदा, खरसावां के अधीन कार्य कर रही श्री फाउंडेशन ट्रस्ट के सौजन्य से कार्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सरायकेला प्रखंड के मुरूप स्थित अर्जुन पुस्तकालय को पुस्तक उपलब्ध कराया गया. फाउंडेशन द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के मांग सूची के आधार पर निशुल्क पुस्तक दिया गया. साथ ही विद्यार्थियों को बैठने के लिए दस कुर्सी दिए गए. श्री झारखंड सीमेंट के वरिष्ट प्रबंधक बीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि ग्रहण किया गया शिक्षा रूपी संपति कभी भी ना बेकार होगा ना नष्ट होगा ना चोरी…

Read More

सरायकेला के राजनगर प्रखंड के ईचा खरकई बांध विरोधी संघ के संयोजक एवं कोल्हान के जानेमाने आंदोलनकारी दासकन कुदादा सात माह बाद बुधवार को जेल से छूट कर निकले. मंगलवार शाम को जेल से निकलने के बाद समर्थकों ने राजनगर सिदो कान्हू चौक पर दासकन को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. जेल से निकलने के बाद दासकन ने कहा कि मुझे साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया गया. ताकि ईचा डैम के खिलाफ आंदोलन के धार को कुंद किया जा सके. ईचा डैम के खिलाफ जिस तरह ईचा बांध विरोधी संघ के बैनर तले आंदोलन को धार मिल रही…

Read More

विभिन्न संस्थानों में कार्य कर रहे असंगठित मजदूरों को अब सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. इसको लेकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्तर पर ई-श्रम के नाम से ई-पोर्टल लांच की जा रही है. इस संबंध में जिला श्रम अधीक्षक राकेश सिन्हा ने श्रमिक मित्रों के साथ बैठक करते हुए इसकी जानकारी दी. कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शुरू किए जा रहे ई-श्रम ई-पोर्टल की मॉनिटरिंग भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा की जाएगी. जिसके तहत ई-पोर्टल पर आगामी 31 दिसंबर तक विभिन्न संस्थानों में कार्य कर रहे असंगठित मजदूरों का निबंधन कराया जाना है. जिसके आधार पर सरकार द्वारा…

Read More

आदित्यपुर में चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जहां दिंदली बस्ती में श्रीनाथ कॉलेज के निकट राधा अपार्टमेंट के 2 फ्लैट को निशाना बनाते हुए चोरों ने 1.15 लाख नगदी के साथ करीब छह लाख रुपए के स्वर्णाभूषणों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दोनों फ्लैट एक ही परिवार के हैं जो 22 अगस्त को अपने पैतृक गांव बिहार के आरा गए हुए हैं. वहीं चोरी की लिखित शिकायत आदित्यपुर थाना में दर्ज कराते हुए गृहस्वामी बिजेंद्र कुमार सिंह ने कहा है, कि वे दो भाई यहां रहते हैं…

Read More

सरायकेला- खरसावां जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल बुधवार को आदित्यपुर पहुंचे. जहां उन्होंने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे सीवरेज, ड्रेनेज, पाइपलाइन और अंडरग्राउंड केबलिंग के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त ने अलग-अलग वार्डों का दौरा कर प्राथमिकता के आधार पर संवेदको को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसी क्रम में उपायुक्त वार्ड 17 पहुंचे. जहां की नारकीय स्थिति को देखकर उपायुक्त ने क्षेत्र में काम करा रहे संवेदकों को जमकर फटकार लगाई. देखें video साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. इससे पूर्व उपायुक्त का पार्षद नीतू शर्मा…

Read More