Author: Tech Ashish

Exploring world

सराकेला Rasbihari Mandal राज्य सरकार द्वारा सूबे के प्रारंभिक स्कूलों में कार्यरत पारा शिक्षकों की वर्षो पुरानी समस्या के समाधान के दावे को झूठा करार दिया गया है. सरकारी सभाओं में मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा पारा शिक्षकों को सम्मान देते हुए स्थायी करने के दावों को टेट सफल सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) संघ झारखण्ड प्रदेश ने सिरे से खारिज़ कर दिया है. शुक्रवार को संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह वार्ताकार कमिटी सदस्य कुणाल दास ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार के दावों का खंडन और विरोध किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित सत्ता पक्ष के कई…

Read More

सरायकेला Pramod Singh भगवान जगन्नाथ व बलभद्र ने भक्तों को कलकी अवतार में दर्शन दिए. प्रभु के कलकी अवतार में दर्शन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. कलकी अवतार के वेश में भगवान जगन्नाथ को काले घोड़े व भगवान बलभद्र को सफेद घोड़े पर विराजिय कर हाथों में तलवार लिये युद्ध मैदान में जाते दर्शाया गया. झारखंड में सिर्फ सरायकेला में ही रथ यात्रा के दौरान प्रभु अलग- अलग स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं. गुरु सुशांत कुमार महापात्र के निर्देशन में कलाकार सुमित महापात्र, अमित महापात्र, पार्थ सारथी दास, शुभम कर, मुकेश साहू, अनुभव (मानू) सत्पथी एवं…

Read More

खरसावां Ramjan Ansari कुचाई में मानसून आने के साथ ही तसर के अंडों का उत्पादन शुरू हो गया है. झारखंड के सिल्क जोन के रूप में मशहूर खरसावां- कुचाई क्षेत्र में इस वर्ष मानसून सही समय पर आने से किसान उत्साहित है. रेशम के पहले चक्र की खेती के लिए खरसावां अग्र परियोजना केन्द्र में अब तक 20 प्रतिशत से अधिक डीएफएल का उत्पादन का स्वरूप किसानों में किया जा चुका है. डीएफएल के बेहतर उत्पादन के लिए लगातार एक सप्ताह तक रुक- रुक कर बारिश के साथ 28 से 30 डिग्री तापमान होनी चाहिए. अनुमान है कि 4 लाख…

Read More

खरसांवा Ramzan Ansari शुक्रवार को प्रखंड के आमदा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय- जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय महिला श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन का कहीं कोई अस्तित्व नहीं है. इस डिजिटल इंडिया के युग में अगर हमें प्रगति के पथ पर अग्रसर होना है, तो बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करना ही एक मात्र विकल्प होगा. उन्होने कहा कि महिला श्रम शक्ति में…

Read More

खरसावां Ramzan Ansari शुक्रवार को पथ निरीक्षण भवन में प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं मुखियाओं की एक बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में ग्राम प्रधानों एवं मुखियाओं ने आपस में तालमेल कर सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्णय लिया गया. ताकि सरकार के योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुचाया जा सके. मौके पर श्री जामुदा ने कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास और जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करना है. इसके लिए सभी कार्य करे. इस बैठक में मुख्य रूप से मुखिया ईन्द्रजीत उरावं, मुखिया मंगल…

Read More

खरसावां Ramzan Ansari ईद उल अजहा (बकरीद) के त्यौहार पर शांति व सदभावना बनाये रखने के लिए शुक्रवार को खरसावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो भी मौजूद रहे. बैठक में बकरीद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर श्री महतो ने कहा कि जनता अफवाह पर ध्यान न दे. बच्चों को समझाए कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट न डाले, जिससे समाज और क्षेत्र का माहौल खराब हो. सोशल मीडिया पर…

Read More

आदित्यपुर: शुक्रवार को सरायकेला- खरसावां पुलिस ने चर्चित कारोबारी सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह हत्याकांड का औपचारिक खुलासा कर दिया. पुलिस ने उक्त हत्याकांड में कन्हैया सिंह की बड़ी बेटी अपर्णा सिंह, उसके प्रेमी राजवीर सिंह, शूटर निखिल गुप्ता और कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटेराय किस्कू के नाबालिग पुत्र को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. बाकी दो अपराधकर्मियों राजू दिग्गी उर्फ डिक्की और रवि सरदार की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, .315 बोर का एक खोखा, घटना में प्रयुक्त MG हेक्टर…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) बीते 29 जून को सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर रोड नंबर 5 स्थित हाउसिंग बोर्ड के एमआइजी फ्लैट संख्या संख्या B/13 निवासी ईचागढ़ के पूर्व बाहुबली विधायक के साले कन्हैया सिंह की हत्याकांड मामले की गुत्थी जिला मुख्यालय ने सुलझा ली है. औपचारिकता बाकी है, जो शुक्रवार को पूरी होगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया सिंह की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनकी अपनी ही बड़ी बेटी अपर्णा सिंह ने अपने प्रेमी राजवीर सिंह को पाने के लिए करवा डाली. वैसे सभ्य समाज इसे किस नजरिये से देखती है यह…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) नगर पंचायत सरायकेला के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर नगर प्रबंधक महेश जरिका ने गुरुवार को अपने सहयोगी टीम के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिये विशेष छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के क्रम में तीन किलो 160 ग्राम प्लास्टिक जब्त किये गये. यह छापेमारी मौसी बाड़ी मेले में लगे विभिन्न दुकानों सहित शहर के गैराज चौक और संजय चौक क्षेत्र के दुकानों में की गयी. प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों को पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा गया. नगर प्रबंधक ने बताया सरकारी निर्देश का पालन करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर…

Read More

खरसावां (Ramzan Ansari) सरायकेला जिले के खरसावां प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरूवार को महिलाओं को जोड़ने की पहल के तहत झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा उद्यमिता विकास पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जेएसएलपीएस व ओएसएफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पखवाड़ा का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रुप से किया. मौके पर श्रीमति बानरा ने कहा कि सरकार महिलाओं को बैक से जोडकर आत्मनिर्भर बनानें का काम कर रही है. इसका लाभ उठाये. वही श्री जामुदा ने कहा कि झारखंड सरकार…

Read More