Author: Tech Ashish

Exploring world

जमशेदपुर : बढ़ती महंगाई को मुद्दा बनाते हुए एआईटीयूसी की ओर से सोमवार को जिले के डीसी विजया जाधव के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू को ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में एआईटीयूसी की ओर से कहा गया है कि आज महंगाई बढ़ती जा रही है. सरकार इस दिशा में बिल्कुल ही काम नहीं कर रही है. यह सरकार जनविरोधी और पूंजीपतियों की रखवाली करने वाली सरकार है. सरकारी संपत्तियों का कर रही है निजीकरण  एआईटीयूसी के अंबुज ठाकुर ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति को यह बताने का काम किया है कि वर्तमान सरकार सरकारी संपत्तियों…

Read More

कांड्रा (Bipin Varshney) रविवार देर शाम वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कांड्रा में गम्हरिया ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में ड्रंक एंड ड्राइवर अभियान चलाया गया. इस दौरान मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों की तलाशी ली गई और दोषी पाए गए एक वाहन चालक से  ₹10000 जुर्माना वसूला गया.  वही जुर्माने की राशि नहीं देने की वजह से कई वाहन चालकों को थाने के सुपुर्द कर दिया गया. इधर ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलते ही लोगों में हड़कंप मच गया. ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से…

Read More

गया (pradip kumar singh) : शहर के गोदावरी मोहल्ला स्थित एक निजी रिसोर्ट में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ग्लोबल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन और उनकी पत्नी रागिनी रंजन शामिल हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान कमेटी के सदस्यों को प्रमाण पत्र भी दिया गया.  झूमे समाज के लोग होली मिलन समारोह के दौरान कायस्थ समाज के लोग जमकर झूमे. एक-दूसरे को अबीर-गुलाल व फूलों की वर्षा कर बधाई दी. घंटों गीत-संगीत की प्रस्तुति का कार्यक्रम भी चला.…

Read More

रायपुर : सेवा, संघर्ष और बलिदान सबसे पहले हिंदुस्तान संकल्प के साथ रायपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85वां तीन दिवसीय महाधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में की गई. मौके पर पश्चिमी सिंहभूम की सांसद सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा के साथ संसदीय क्षेत्र के पीसीसी डेलीगेट महाधिवेशन में शामिल हुए. किसानों की उपेक्षा कर रही केंद्र सरकार  मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किसान और कृषि हमारे देश की रीढ़ है. मौजूदा केंद्र की मोदी सरकार में इनकी लगातार उपेक्षा हो रही है. कांग्रेस सदैव किसानों, मजदूरों, गरीबों व वंचितों के विकास के…

Read More

भागलपुर (ashis kumar) : जिले के सन्हौला थाना परिषद में होली और शब-ए-बरात के अवसर पर थाना प्रभारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रिका कुमारी, अंचलाधिकारी कृष्णमोहन कुमार, प्रखंड प्रमुख अनिल पासवान आदि मौजूद थे. बाइक रैली का सीधा प्रसारण  बैठक में एएसआई राम बाबू, प्रशिक्षु दरोगा चंदन कुमार, थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों और दोनों समुदाय के लोगों की उपस्थिति में शांति समिति का बैठक आयोजित की गई. इसके पूर्व बिहार पुलिस दिवस मौके पर जन सहभागिता मोटरसाइकिल रैली का समापन का पटना से…

Read More

दुमका (Mohit Kumar) नवाडीह गांव छैलापाथर, प्रखंड जामा के पंडित रघुनाथ मुर्मू पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग अमिताभ बच्चन सोरेन, जिला सांख्यिकी अधिकारी, कुमार अभिनाश, प्रीति हेंब्रम मुखिया चरकपाथर सरैयाहाट डॉक्टर कौशल प्रधानाध्यापक , संताल आवासीय विद्यालय मसलिया मुख्य रूप से उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह में डॉक्टर धूनी सोरेन (इंग्लैंड) ने पुस्तकालय के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे राज्य के प्रत्येक गांव में एक सामुदायिक पुस्तकालय का होना जरूरी है. इससे हमारी आनेवाली पीढ़ी शिक्षा से जुड़ सकेंगे. पुस्तकालय के महत्व को जान सकेंगे. संजय कच्छप रहे चर्चा…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला एसडीओ के निर्देश पर होली त्योहार में मिलावटी खाद्य पदार्थ की रोकथाम के लिए फूड सेफ्टी अफसर अदिति सिंह के नेतृत्व में गम्हरिया- कांड्रा के कई होटल एवं दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया गया.  इस दौरान होटल व दुकानों से मिठाई समेत अन्य खाद्य सामग्रियों का सैंपल लिए गए, उसे जांच के लिए रांची प्रयोगशाला भेजा गया. इसमें प्रभारी खाद्य निरीक्षक संतोष कुमार, कार्तिक महतो आदि शामिल हुए.

Read More

गम्हरिया: रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 16 से 18 फरवरी तक आयोजित झारखंड सरकार की राज्य स्तरीय सहाय खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिक मीट 2023 में सरायकेला जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है. गम्हरिया लौटने पर बीडीओ मारुति मिंज व सीओ मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया. इस दौरान सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करने वाली एथलेटिक राधा कुमारी व दो सौ मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल हासिल करने वाली रानी कुमारी को सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई.…

Read More

चांडिल (Manoj Swarnkar) चांडिल के पितकी फाटक से लुपुंगडीह तक एनएच – 32 सड़क निर्माण कार्य के दौरान पुरानी सड़क काफी जर्जर स्थिति में है एवं कई गड्ढे भी हो चुके हैं. जिस पर सड़क निर्माण का कार्य करा रही कंपनी द्वारा कुछ भी पहल नहीं किए जाने पर आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. उक्त परेशानी को देखते हुए चांडिल हाईवा ओनर एसोसिएशन ने एक बड़ी मिसाल पेश कर रही है. इस संबंध में हाईवा ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू दत्ता ने बताया कि चांडिल स्टेशन स्थित रेक से पितकी नई सड़क तक…

Read More

सरायकेला: आजादी के अमृत महोत्सव पर शनिवार को सरायकेला- खरसावां के जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय बेविनार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की.  बेविनार में गूगल मीट के माध्यम से उच्च विद्यालयों और प्लस टू उच्च विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों के साथ भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष में भारत विषय पर आधारित चर्चा की गयी. बेविनार में जिले के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश कुमार, भारतीय अंतरिक्ष के संबंध में बीआइटी सिंदरी के प्रो. डॉ. रिजवान हासमी ने प्रकाश डाला.  शिक्षा से ही अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे आ…

Read More