Author: Tech Ashish

Exploring world

गया (Pradeep Kumar Singh) शहर के गया- टिकारी मुख्य सड़क मार्ग पर कुजापी गांव के समीप एक निजी रिसॉर्ट में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह को लेकर शिक्षक जनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह आयोजन मगध प्रमंडल शिक्षक परिवार की ओर से किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, गया के प्रत्याशी जीवन कुमार शामिल हुए.  इस दौरान खुले मंच से कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. video इस मौके पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी जीवन कुमार ने कहा कि नियोजित…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के कटंगा पंचायत के उपरशिला गांव का सीआरपीएफ 197 बटालियन का जवान बादल मुर्मू 6 जनवरी से चाईबासा कैंप से ड्यूटी के समय से ही लापता है, लेकिन पुलिस को 50 दिनों के बात भी कोई सुराग नहीं मिला है. बादल मुर्मू अपने साथ यामाहा एफजेड बाइक (जेएच 06 जे 4115) और मोबाइल भी लेकर गया है.  वहीं डिपार्टमेंट ने लापता जवान को भगौड़ा घोषित करते हुए मुफ्फसिल थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ते हुए पुलिस पर ढूंढने की जिम्मेदारी थोप दी है. स्वजन चाईबासा एसपी,…

Read More

सरायकेला: एसपी आनंद प्रकाश के ट्रेनिंग पर जाने के बाद जमशेदपुर रेल एसपी ऋषभ झा को जिले का प्रभारी एसपी बनाया गया है. इस आशय की चिट्ठी पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) रांची की ओर से प्रधान सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को जारी कर दी गई है.  बता दें कि ऋषभ झा 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे एक तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं. फिलहाल जमशेदपुर रेल एसपी के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं.

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने और जी भर जाने के बाद उससे शादी नहीं करना. यह आम बात होती जा रही है. कुछ इसी तरह का एक मामला औरंगाबाद से सामने आया है. युवती के साथ पांच साल तक यौन शोषण करने के बाद जब युवक ने शादी से इनकार कर दिया, तब युवती ने गुस्से में आकर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली.  रूपखाप गांव की है घटना घटना फेशर थाना क्षेत्र के रूपखाप गांव की है. युवती अरई गांव के रहनेवाले अक्षय कुमार के साथ 5 सालों…

Read More

सरायकेला: बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में झारखंड सरकार के संकल्प का असर दिखने लगा है. जहां शनिवार को जिला नियोजनालय में रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री चम्पई सोरेन ने शिरकत की और अपने हाथों से करीब पांच सौ बेरोजगार युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.  बता दें कि झारखंड सरकार ने पिछले दिनों नियोजन नीति में संशोधन करते हुए निजी कंपनियों में 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को आरक्षण देने की घोषणा की थी. जिसके बाद से सरकारी महकमा लगातार निजी कंपनियों के साथ संवाद स्थापित कर निजी कंपनियों में 75 फ़ीसदी स्थानीय युवाओं…

Read More

जमशेदपुर: शनिवार को जिला प्रशासन ने शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इससे पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.  भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में जिला प्रशासन ने नोटिफाइड एरिया कार्यालय से लेकर आरडी टाटा गोलचक्कर के बीच सड़कों के दोनों ओर लगे अस्थायी दुकानों, ठेलों एवं रेहड़ी वालों को हटाया. जिला प्रशासन के रुख का दुकानदारों ने विरोध भी किया मगर सुरक्षा बलों की तैनाती देख वे सहम गए और स्वेच्छा से अपने- अपने दुकानों को हटाने में जुट गए. जो अड़े रहे उन्हें जबरन हटाया गया.…

Read More

सरायकेला: प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण के चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय पांचवें एवं छठवें बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत ने प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यालय के पहली कक्षा में नामांकित होने वाले बच्चों को आनंददाई परिवेश स्थापित कर खेल खेल में रुचिकर शिक्षा दिए जाने की बात कही.  प्रशिक्षु शिक्षकों को इस संबंध में प्रशिक्षण देते हुए शिक्षक प्रशिक्षक बिचित्रानंद प्रधान ने बताया कि बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान का बोध कराना एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण का परम उद्देश्य है. इसके तहत विद्यालय के पहली…

Read More

राजनगर (Rasbihari Mandal) सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना अंतर्गत टांगरानी गांव के समीप राजनगर से टाटा की ओर जा रहे तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप वैन ने दो बाइक सवारों को बुरी तरह रौंद दिया, जिससे बाइक सवार चार लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है. सूचना मिलते ही राज नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है. घायलों में कृष्णा महतो (22), प्रेमचंद महतो (20) लक्खी चरण महतो (55) और नेदु महतो (50) शामिल हैं. इनमें कृष्णा महतो एवं प्रेमचंद महतो की स्थिति गंभीर बनी…

Read More

सरायकेला : जिले के डीसी ने सभागार में सुरक्षा समिति की एक बैठक की. बैठक में सड़क दुर्घटनाओ को नियंत्रित करने और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिये आपस में विचार-विमर्श किया गया. मौके पर डीसी अरवा राजकमल ने कहा कि सड़क दुर्घटना को रोकने के लिये जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है. जिले के लोग अगर नियमों का पालन करेंगे तब दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है.  चौक-चौराहों पर चलायें संघन जांच अभियान डीसी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये चौक-चौराहों पर संघन रूप से वाहन चेकिंग अभियान भी चलाने की जरूरत है.…

Read More

खरसावां : खरसावां के हांसदा मौजा स्थित श्री झारखंड सीमेंट प्लांट परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण किया गया. कंपनी के टेक्निकल हेड़ अशोक व डीजीएम (पीएंडए) रामाकांत सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. बताया गया कि कंपनी परिसर को हरा-भरा रखने के लिये एक हजार पौधा लगाया जायेगा. टेक्निकल हेड़ अशोक ने बताया कि लगाये जा रहे सभी पौधों को संरक्षित भी किया जायेगा. इसके लिये आवश्यक सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे. उन्होंने बताया कि प्लांट क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधों का वितरण भी समय-समय पर किया जाता है.  पर्यावरण…

Read More