Author: Team India News Viral

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद गुरुवार क़ो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि इस बार का सत्र बेहद सक्रिय और रचनात्मक रहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी माननीय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सत्र में हिस्सा लिया और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका सभी ने देखी है, लेकिन इसके बावजूद सरकार अपने कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल (JNFF 2025) का तीसरा दिन फिल्म प्रेमियों के लिए ज्ञान, रचनात्मकता और मनोरंजन का बेजोड़ संगम लेकर आया. करीम सिटी कॉलेज और माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में पूरे दिन विविध फिल्मों की स्क्रीनिंग और विशेष सत्रों ने दर्शकों को नई cinematic अनुभव दिए. करीम सिटी कॉलेज में सिल्क कॉफिन, द योगी, गिफ्ट, द फर्स्ट फिल्म और एंड ऑफ 14 डेज जैसी संवेदनशील और प्रभावशाली फिल्मों का प्रदर्शन किया गया. इन फिल्मों ने अपनी अनोखी कहानी, अभिनय और निर्माण शैली से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. वहीं दूसरी ओर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में पैगाम, दर्द अपनों…

Read More

हजारीबाग: गुरुवार सुबह एनआईए ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए पेलावल थाना क्षेत्र स्थित एक घर में छापेमारी की. तीन वाहनों में पहुंची एनआईए टीम के साथ एटीएस की टीम भी शामिल थी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. टीम घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और छानबीन बेहद गोपनीय तरीके से जारी है. सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई संदिग्ध आतंकी शाहनवाज आलम उर्फ शैफी से जुड़े इनपुट्स के आधार पर की जा रही है. शाहनवाज को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने अक्टूबर 2023 में पुणे ISIS मॉड्यूल मामले…

Read More

जमशेदपुर JAMSHEDPUR सिदगोड़ा इलाके में मंगलवार देर शाम एक बड़ी घटना सामने आई. जहां सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्रैफिक सिग्नल के समीप स्थित एक गैराज में खड़ी कार और ऑटो में अचानक आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण पहले कार में आग लगी और तुरंत बाद पास में खड़ी ऑटो इसकी चपेट में आ गई. गनीमत…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण का फॉर्मूला तय कर लिया गया है. अब अंतिम अधिसूचना के जारी होने का इंतजार किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने जातिगत जनसंख्या के आधार पर नगर निगम के 35 वार्डों में आरक्षण की तैयारी पूरी कर ली है. निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार कुल 35 वार्डों में से 18 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं, जबकि 17 वार्ड विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित होंगे. इन आरक्षित वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं. महिलाओं के लिए…

Read More

रांची: गोवा के एक नाइट क्लब में रविवार रात हुए भीषण अग्निकांड में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई है. इस हादसे में खूंटी जिले के गोविंदपुर गांव निवासी एतवा मुंडा के 19 वर्षीय पुत्र मोहित मुंडा की मौत हो गई है. वहीं रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी धनेश्वर महतो के पुत्र प्रदीप महतो (24 वर्ष) और विनोद महतो (22 वर्ष) की भी जान चली गई है. जानकारी के अनुसार तीनों युवक मजदूरी करने के लिए गोवा गए थे. रविवार रात वे उत्तर गोवा के अरपोरा गांव स्थित एक नाइट क्लब में गए हुए…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik के टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार शाम गश्ती के दौरान टाइगर जवान मोहम्मद तबरेज की सतर्कता से नशा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ. मनीफीट मैदान के समीप गश्त के दौरान उन्हें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिनकी हरकतों पर संदेह होने पर उन्होंने दोनों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान दोनों के पास से लगभग 35 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई. तुरंत कार्रवाई करते हुए मोहम्मद तबरेज ने दोनों आरोपियों को पकड़कर टेल्को थाना पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा और गगनदीप के रूप में हुई है, जो सिदगोड़ा के 10 नंबर…

Read More

बिहार: सासाराम पुलिस ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष और करूप पंचायत के मुखिया कमलेश राय को गिरफ्तार किया है. उन पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ अनैतिक कृत्य करने का गंभीर आरोप है. एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने बताया कि कमलेश राय भैंसही कला गांव, करूप पंचायत के निवासी हैं. इस मामले में 12 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मुकदमा दर्ज होने के बाद 19 नवंबर को पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद किया था. बरामदगी के बाद पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयान और परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत…

Read More

समस्तीपुर: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महथी दक्षिण पंचायत के सिरसी वार्ड संख्या 5 में उस समय कोहराम मच गया, जब शादी के दिन ही दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिस घर में कुछ ही घंटों बाद बारात निकलने वाली थी, वहां अचानक मातम पसर गया और शहनाई की गूंज रोने- बिलखने की आवाज में बदल गई. मृतक की पहचान सिरसी निवासी शिव शंकर महतो के लगभग 28 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है. सुजीत की शादी समस्तीपुर जिले के ही कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के ताजपुर बेला गांव में तय हुई थी.…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत डिकोस्टा रोड स्थित मैडोना कॉम्प्लेक्स के बैकुंठ अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर रहने वाले प्रवीण गोयल के घर चोरों ने ताला काटकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घर में घुसकर कबर्ड में रखे करीब 18 से 20 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है. पड़ोसियों के अनुसार, जब चोरी की जानकारी लगी तो फ्लैट के लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का…

Read More