रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद गुरुवार क़ो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि इस बार का सत्र बेहद सक्रिय और रचनात्मक रहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी माननीय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सत्र में हिस्सा लिया और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की.

विज्ञापन
उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका सभी ने देखी है, लेकिन इसके बावजूद सरकार अपने कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और जनहित से जुड़े फैसलों को प्राथमिकता दी जा रही है.

विज्ञापन
