Author: Team India News Viral

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बीएच एरिया के समीप बुधवार देर शाम मानगो से आ रही एक महिला ऑटो को बचाने के चक्कर में अपनी कार डिवाइडर पर दे मारी, जिसमें महिला का कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार मानगो की रहने वाली तनीमा दासगुप्ता अपने बच्चों को ट्यूशन से लाने सोनारी जा रही थी. इसी दौरान बीएच एरिया के समीप ऑटो के अचानक ब्रेक मारने से ऑटो वाले को बचाने के चक्कर में महिला ने अपने कार को डिवाइडर पर दे मारी. हालांकि इस घटना में महिला को हल्की चोटें आई है. मामले…

Read More

जमशेदपुर: पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की याद में मानगो खुदी राम बोस चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम विधायक प्रतिनिधि नितेश मित्तल की अध्यक्षता में हुआ. मौके पर नितेश मित्तल ने कहा, कि आतंकवादियों द्वारा हमारे देश के सुरक्षाकर्मियों पर इसी दिन कायराना हमला किया गया था जिसे देश कभी भुला नहीं सकता है. पूरा देश उन वीर शहीद के परिवार को नमन करता है जिन्होंने ऐसे बहादुर जवानों को जन्म दिया. इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नितेश मित्तल, कांग्रेस मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह, कार्यालय प्रभारी अजय मिश्रा, पप्पू सिंह उज्जैन, अखिलेश सिंह,…

Read More

चांडिल: दो साल पूर्व झारखंड में हुए सत्ता परिवर्तन का असर दिखने लगा है. पूरा राज्य एकबार फिर से विकास छोड़ बाहरी- भीतरी और भाषा विवाद के आग में झुलस रहा है. अब तो यहां के आदिवासी- मूलवासी भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. जिस उम्मीद से यहां के आदिवासियों- मूलवासियों ने अपने जल- जंगल और जमीन को बचाने का जिम्मा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपा, अब उनकी उम्मीदों पर पानी फिरने लगा है. क्योंकि अब उनके ही सिपहसालार और चुने गए जनप्रतिनिधि यहां के आदिवासियों- मूलवासियों को लूटने में लगे हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि यह…

Read More

नालंदा: बिहार के नालंदा में जहरीली शराब पीने वालों के मौत का आंकड़ा 13 हो गया है. उधर सोमवार को मद्य निषेध विभाग के आईजी, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के सचिव, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, पटना प्रक्षेत्र के आईजी बिहारशरीफ पहुंचे. जहां छोटी पहाड़ी के पहाड़तल्ली घटनास्थल का मुआयना किया. वैसे मामले पर सभी अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखा, और पत्रकारों के सवाल पर बोलने से परहेज किया. हालांकि इस मसले पर दबी जुबान में एडीजे ने बताया कि अब तक जहरीली शराब कांड मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और भारी मात्रा में शराब भी…

Read More

घोर वित्तीय संकट से जूझ रहे सहारा समूह पर एकबार फिर से निवेशकों ने भरोसा जताया है. देशभर के निवेशकों ने दिसंबर महीने में परिपक्व हो चुके करीब 8 हजार करोड़ रुपए पुनर्निवेश कराए हैं. जिसमें हैदराबाद जोन अव्वल रहा है. रांची जोन 373 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर रहा है. जिमसें जमशेदपुर रीजन ने देशभर में अव्वल रहते हुए सौ करोड़ से अधिक का व्यवसायिक उपलब्धि हासिल किया है. वहीं टाटानगर रीजन ने भी करीब 75 करोड़ रुपए का व्यसायिक कीर्तिमान स्थापित किया है. हालांकि नया व्यवसाय अपेक्षाकृत नहीं होने के कारण समूह की देनदारियों का…

Read More

गया: बिहार के गया जिले में एक कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज की मौत हो गई। उसे विगत 4 जनवरी को ही भर्ती कराया गया था। आज उस महिला की मौत हो गई। उक्त महिला गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। इसकी जानकारी शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल के अधीक्षक पीके अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के संभावित खतरे में यह पहली मौत हुई है। महिला काफी गंभीर स्थिति में यहां इलाज के लिए पहुंची थी। भर्ती से पहले रैपिड एंटीजन जांच कराई गई। जिसमें वह…

Read More

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पिगमेंट्स के समीप सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार शर्मा के रूप में की गई है, जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसका नाम आकाश देवगम बताया जा रहा है. जिसे हल्की- फुल्की चोटें आईं हैं. वहीं घायल आकाश के अनुसार मोटरसाइकिल आशीष चला रहा था. दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहनी थी. आकाश के अनुसार पिगमेंट्स के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे आशीष के सर पर गंभीर चोट लगी. जिसे इलाज के…

Read More

आदित्यपुर: सामाजिक व धार्मिक संस्था मिथिला संकीर्तन मंडली के 59 वें स्थापना दिवस के मौके पर 24 घण्टे का अखंड हरि कीतर्न सह अष्टयाम आदित्यपुर कॉलोनी वीर कुंवर सिंह मैदान में रविवार को शुरू हुआ. इसकी पूर्णाहुति सोमवार को कन्या पूजन के साथ होगी. इसकी जानकारी संस्था के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्र ने दी. उन्होंने बताया कि मंडली की ओर से हर साल स्थापना दिवस के मौके पर राम धुन सह अष्टयाम का आयोजन किया जाता है. समाज कल्याण के उद्देश्य से इस अनुष्ठान का आयोजन समाज के सदस्यों द्वारा किया जाता है. उन्होंने बताया कि पूर्णाहुति में 131 कन्याओं…

Read More

राष्ट्रीय परशुराम परिषद की दो दिवसीय चिंतन शिवर 28 दिसंबर से अखंड परम धाम आश्रम हरिद्वार में आयोजित की गई है. जिसमें देशभर के राष्ट्रीय परशुराम परिषद से जुड़े प्रतिनिधि शिरकत करने पहुंचेंगे. इधर झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का प्रतिनिधिमंडल भी प्रदेश अध्यक्ष रघुवर चौबे के नेतृत्व में हरिद्वार रवाना हुई है. बताया गया कि शिविर में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के वर्तमान एवं भविष्य के संगठनात्मक एवं वैचारिक चिंतन पर मंथन किया जाएगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रघुवर चौबे ने कहा चिंतन वर्ग में मार्गदर्शक मंडल, समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी सदस्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम स्वाभिमान सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

जमशेदपुर: राज्य में जल- जंगल और जमीन की रक्षा के वायदों के साथ सत्ता पर काबिज हुई हेमंत सोरेन के राज में आदिवासियों के जमीन का खुल्लमखुल्ला लूट मचा है. राज्य के सभी जिलों की कमोवेश यही स्थिति बनी हुई है. खासकर कोल्हान जहां लागभग सभी सीटों पर वर्तमान सत्ताधारी दल का कब्जा है वहीं अगर आदिवासियों के हितों के साथ खिलवाड़ हो तो सवाल उठना लाजिमी है. मामला जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र का है. जहां  हितकू पंचायत के राजस्व मौजा कदमा ग्राम के प्रधान एवं ग्राम सभा के अन्य प्रतिनिधियों द्वारा गुरुवार को जिले के उपायुक्त को…

Read More