Author: Team India News Viral

घाटशिला: सामाजिक कार्यकर्ता और प्रगति महिला समाज दर्पण संस्थान की प्रमुख रेणुका सिंह ने गुरुवार को घाटशिला के कई इलाकों का दौरा कर लोगों से दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को वोट देकर एक मौका देने की अपील की. इस दौरान रेणुका सिंह ने अपने संगठन की महिलाओं के साथ मिलकर मतदाताओं को जागरूक किया और कहा कि सोमेश सोरेन जनता की आवाज़ बनकर विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण पर काम करेंगे. उन्होंने पार्टी और नेताओं की तुलना करते हुए कहा, “हेमंत नहीं आंधी हैं, झारखंड का गांधी हैं.” साथ ही लोगों से कहा कि वे…

Read More

रांची: राजधानी रांची में शनिवार देर रात कांके- पिठोरिया रोड स्थित शेफ चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि विवाद वेज बिरयानी की जगह नॉनवेज बिरयानी दिए जाने को लेकर हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल विजय कुमार को रिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूत्रों के अनुसार कुछ ग्राहक रेस्टोरेंट में बिरयानी ऑर्डर करने पहुंचे थे. उन्होंने वेज बिरयानी की मांग की थी, लेकिन कथित रूप से नॉनवेज…

Read More

सरायकेला/ Bipin Varshney धनतेरस के अवसर पर जिले के बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है. प्रशासन ने 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है. पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है. प्रशासन का कहना है कि धनतेरस के दिन बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिससे जाम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसलिए यह कदम…

Read More

बांका: विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा. जब हजारों की भीड़ ने परिवर्तन के संदेश के साथ बांका की सड़कों को जनसैलाब में बदल दिया. निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जवाहर कुमार झा ने अपना नामांकन दाखिल किया तो पूरा शहर “प्रणाम बांका- जवाहर झा” और “बांका है तैयार, जवाहर इस बार” के नारों से गूंज उठा. सुबह उनके आवास ‘सूर्योदय’ से निकलने वाली भव्य रैली में लगभग 20 हजार से अधिक समर्थक शामिल हुए. भीड़ में युवाओं का जोश, महिलाओं का उत्साह और बुजुर्गों का आशीर्वाद सब कुछ मिलकर एक जनआंदोलन का रूप ले चुका था. हर…

Read More

सरायकेला/ Bipin Varshney कांड्रा- सरायकेला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात कोलाबिरा स्थित फ्लिटगार्ड कंपनी के समीप एक सूमो वाहन (संख्या WB 52AL 6577) खड़े ट्रेलर (संख्या JH 05DU 1046) से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने जब वाहन के भीतर झांका तो उसमें सात मवेशी लदे मिले, जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूमो में मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. घटना के बाद सूमो सवार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही…

Read More

नई दिल्ली. चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे ने देश की संवैधानिक संस्थाओं के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर नई बहस छेड़ दी है. आयोग ने अपने हलफनामे में कहा है कि स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) यानी मतदाता सूची की विशेष समीक्षा कब और कैसे करनी है, यह पूरी तरह उसका विशेषाधिकार है. आयोग के अनुसार किसी अन्य संस्था, यहाँ तक कि सुप्रीम कोर्ट को भी इस प्रक्रिया में दखल देने का अधिकार नहीं है. आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 21(3) और रजिस्ट्रेशन ऑफ इलेक्टर्स रूल्स 1960 के नियम 25 का हवाला दिया है. इस…

Read More

सरायकेला: झारखंड सरकार द्वारा ईचागढ़ विधानसभा में प्रस्तावित महाविद्यालय को पिछड़ी आकांक्षी प्रखंड कुकडू के क्षेत्र में स्थापित करने के संबंध में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार, रांची को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि ईचागढ़ विधानसभा अंतर्गत केवल एक मात्र सिंहभूम कॉलेज चांडिल प्रखंड में स्थापित है. क्षेत्र के तीन प्रखंड नीमडीह, ईचागढ़ और कुकडू मिलाकर चांडिल अनुमंडल बनता है. कुकडू प्रखंड जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर और चांडिल से 55 किलोमीटर दूर स्थित है. बीच में बहुउद्देशीय सुवर्णरेखा परियोजना भी अवस्थित है. नीमडीह और ईचागढ़…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai शनिवार को आरआईटी थाना पुलिस ने बंतानगर में मुकेश प्रजापति उर्फ राजा के स्टेशनरी दुकान पर छापेमारी कर देश में प्रतिबंधित ई-सिगरेट और अन्य नशीले उत्पादों की बड़ी खेप बरामद की. दिनभर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज नहीं किया था मगर इंडिया न्यूज़ वायरल में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात ई-सिगरेट अधिनियम की धारा 4/7 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी. संभवतः यह जिले में दर्ज होने वाला इस तरह का पहला मामला है. ई-सिगरेट अधिनियम की धारा 4 के अनुसार ई-सिगरेट का उत्पादन, निर्माण, आयात,…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik टाटा स्टील सुरक्षा टीम ने बीती रात एलडी-1 ट्रैक हॉपर क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. सुरक्षा विभाग को पूर्व से मिली गुप्त सूचना के आधार पर रात 11:50 बजे क्षेत्र में घेराबंदी की गई थी. संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर सुरक्षा कर्मियों ने दबिश दी और मौके से एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रहमत कुरैशी (35 वर्ष), पिता अनमल कुरैशी, निवासी धतकीडीह ब्लॉक-ए बड़ी मस्जिद के पास के रूप में हुई है. जानकारी के…

Read More

मुजफ्फरपुर/ Arzoo Bakhsh जिले में अपराधियों ने बुधवार देर रात एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जहां तुर्की थाना क्षेत्र के कुरहनी ब्लॉक गेट के सामने स्थित इंडिया वन बैंक के एटीएम को बदमाशों ने गैस कटर से काटा और उखाड़कर अपने साथ ले गए. घटना के समय एटीएम में दो लाख तीन हजार रुपये मौजूद थे. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रात 2:32 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो से अपराधी पहुंचे. उनमें से एक बदमाश ने गमछे से चेहरा ढक रखा था. उसने पहले सीसीटीवी पर स्प्रे मारा और फिर दूसरे कैमरे का तार काट…

Read More