Author: Team India News Viral

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के पुराना जेल चौक के समीप गुरुवार को दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर में महिला सहित चार लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा नेक्सा कार (संख्या JH05CX-1820) भुईयांडीह की ओर से आ रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही कार (संख्या WB6T-6840) ने तेज रफ्तार में सामने से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से सरकारी सप्लाई पानी पूरी तरह ठप है. पानी की लगातार किल्लत ने स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. पीने के पानी से लेकर घरेलू उपयोग तक हर काम प्रभावित हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, कपाली क्षेत्र में महीने भर में मुश्किल से 5 से 10 दिन ही सप्लाई पानी मिल पाता है. बाकी दिनों में नलों से एक बूंद पानी नहीं टपकता. मजबूरन लोगों को दूर-दराज के हैंडपंपों या निजी बोरवेलों से पानी लाना पड़ रहा है. कई…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे आदित्यपुर रेलवे यार्ड के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मालगाड़ी शर्मा बस्ती की दिशा से आते हुए रेलवे यार्ड की दीवार तोड़कर दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मालगाड़ियों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए. हादसे के दौरान यार्ड में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, सभी मजदूर समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के वक्त मालगाड़ी बिना इंजन के लाइन पर…

Read More

मुंगेर: जिले में मंगलवार की देर रात घने कुहासे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदयपुर के पास नेशनल हाईवे 80 पर हुआ. जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार अपने दो दोस्तों नवनीत और ऋतुराज के साथ किसी काम से देर रात सुल्तानगंज से मुंगेर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उनकी XUV कार की आमने-सामने टक्कर एक पिकअप वैन से हो गई, जो मुंगेर से सुल्तानगंज की तरफ…

Read More

मुंबई: बॉलीवुड से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां मशहूर अभिनेता और ‘हीरो नंबर 1’ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदा की तबीयत मंगलवार देर रात अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरे फिल्म उद्योग और उनके प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जबकि उनके वकील ललित बिंदल के अनुसार अस्पताल ले जाने से पहले गोविंदा बेचैनी महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा,…

Read More

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सबके चहेते ‘हीमैन’ धर्मेंद्र को आखिरकार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनकी सेहत में सुधार आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया है. अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा. ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने जानकारी देते हुए बताया, “धर्मेंद्र जी को आज सुबह सात बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनकी हालत स्थिर है और अब उनका इलाज घर पर ही चलेगा.” धर्मेंद्र को 12 दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों…

Read More

सरायकेला: पुलिस ने जिले में अफीम की अवैध खेती को रोकने के लिए चलाए जा रहे प्री कल्टीवेशन ड्राइव के तहत मंगलवार को कई गांवों में जागरूकता अभियान चलाया. पुलिस का यह प्रयास जिले को अफीम मुक्त बनाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस अभियान के तीसरे चरण के दौरान कुचाई थाना अंतर्गत रमायशाल गांव तथा चौका थाना क्षेत्र के ग्राम टुरु और रंका में ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती और विक्रय निषेध से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई. इसके अलावा उत्क्रमित उच्च विद्यालय हेसाकोचा में छात्रों को अफीम के दुष्प्रभावों के…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा स्थित सीआरपीएफ 193 (एफ) कैंप में शनिवार सुबह एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान 52 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जवान राजेश कुमार सुबह ड्यूटी पर तैनात थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े. साथी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मौत के कारणों का आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, जवान की…

Read More

खरसावां: काली मंदिर सामुदायिक भवन में जीनियस ग्रुप का रीयूनियन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष आचार्य ने की. मौके पर राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य कामाख्या प्रसाद षाडंगी और सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों ने खरसावां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से चर्चा की और इस तरह के आयोजनों की सराहना की. जीनियस ग्रुप के सदस्य अश्विनी दास ने कहा कि इस रीयूनियन कार्यक्रम का उद्देश्य ओड़िया भाषा,…

Read More

रांची: झारखंड कैडर की 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का प्रभारी डीजीपी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार की रात जारी की गई. तदाशा मिश्रा फिलहाल झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं. नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उन्हें राज्य पुलिस प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इससे पहले राज्य सरकार ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है. सरकार की ओर से इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया…

Read More