Author: Team India News Viral

DESK REPORT झारखंड में सरकारी अधिकारियों की लगातार बढ़ती लापरवाही अब सरकार के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि हालातों को समय रहते नहीं संभाला गया तो आने वाले दिनों में यह लापरवाही मौजूदा सरकार पर भारी पड़ सकती है. आरोप है कि सरकार “मईया सम्मान योजना” के सहारे लंबे समय तक शासन नहीं चला सकती, क्योंकि इस योजना का पूरा वित्तीय भार राज्य के खजाने पर पड़ रहा है, जबकि सरकार के पास इसे पूर्ति करने के लिए कोई स्पष्ट नीति या ठोस योजना नहीं है. राज्य के कई विभागों में…

Read More

जामताड़ा/ Yogesh Kumar जिले में अवैध कारोबार इन दिनों अपने चरम पर है और माफियाओं ने खुले तौर पर अपना वर्चस्व कायम कर लिया है. हाल ही में ईडी द्वारा झारखंड और बंगाल के 40 ठिकानों पर अवैध कोयला व खनन नेटवर्क पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसके बाद जामताड़ा के बालू माफियाओं में खौफ जरूर देखा जा रहा है. हालांकि कई महीनों से जिले में बिना रोक-टोक अवैध बालू खनन चलता रहा है, जिसमें प्रशासन और माफियाओं की मिलीभगत के आरोप लगातार लगते रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ईडी की 40 जगहों पर हुई कार्रवाई…

Read More

चांडिल: थाना अंतर्गत एनएच-33 स्थित टाटा हाईवे होटल में गुरुवार देर रात अपराधियों ने फ़िल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी. घटना गुरुवार देर रात करीब सवा दस बजे हुई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपी चिन्हित कर लिए गए हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. होटल मालिक रंजीत कुमार ने बताया कि दो दिन पहले इन्हीं युवकों के एक अन्य गुट के साथ होटल के समीप मारपीट की घटना हुई थी. गुरुवार रात दूसरे गुट के…

Read More

जमशेदपुर: उड़ीसा में सूफी संत सय्यद शाह अब्दुल शकूर रहमतुल्लाह अलैह उर्फ हज़रत फ़कीर बाबा का 43वां सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष 3 और 4 दिसंबर को बड़े ही अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा. उर्स को लेकर मस्जिद और मजार मैनेजिंग कमेटी की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दो दिवसीय उर्स मुबारक में उड़ीसा के साथ- साथ झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में जायरीन पहुंचेंगे. कार्यक्रम में चादरपोशी, कुल-की-फातेहा, मिलाद और लंगर शरीफ का विशेष आयोजन किया जाएगा. मजार परिसर में साफ-…

Read More

सरायकेला: जिले में प्रदूषण नियंत्रण परिषद का दफ्तर बस वसूली तक सिमट गया है ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं. एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद सैकड़ों कारखानों से निकलने वाले प्रदूषित धुएं पर विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है. गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समीप घनी आबादी के बीच स्थित आरडी रबर से निकलने वाला जहरीला धुआं और बदबू लोगों के लिए रोज की परेशानी बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी लगभग हर दिन वायुमंडल में जहरीला धुआं छोड़ती है लेकिन विभाग इस गंभीर समस्या से अनजान बना हुआ…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में बुधवार तड़के एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही झामुमो नेता कृष्णा बास्के मौके पर पहुंचे और स्थानीय युवकों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकालवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर कांड्रा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. मृतका की पहचान रूपा देवी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चांडिल…

Read More

गम्हरिया: जेएफएससी गोदाम अग्निकांड मामले में विभागीय अधिकारियों और डीलरों की संदिग्ध भूमिका को लेकर इंडिया न्यूज वायरल में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. खबर के प्रभाव में मंगलवार को एमओ सुनील चौधरी ने अपने चहेते डीलरों सुशील कुमार, किशोर गुप्ता, एक महिला डीलर और दलाल नरेश कुमार के साथ गुप्त बैठक की है. नरेश की पत्नी के नाम पर डीलरशिप है और विभाग में उसकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. हालांकि बैठक में हुई बातचीत का कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि सुनील चौधरी पूरे प्रकरण…

Read More

रियाद, सऊदी अरब: रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में मक्का से मदीना जा रहे उमरा यात्रियों की बस एक डीज़ल टैंकर से भीषण रूप से टकरा गई, जिसके बाद लगी आग में 42 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई. हादसा रात लगभग 1:30 बजे हुआ. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई. अधिकांश यात्री बस के अंदर ही फंस गए. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में केवल एक यात्री…

Read More

सरायकेला: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. जिले भर के पत्रकारों ने कार्यक्रम में शामिल होकर “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर गंभीर चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि बदलते दौर में मीडिया की भूमिका लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है. सोशल मीडिया के प्रभाव, फेक न्यूज़ और गुमराह करने वाली सूचनाओं के दौर में प्रेस की विश्वसनीयता को बनाए रखना आज सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने पत्रकारों को…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) की कार्यसमिति की मासिक बैठक गुरुवार को होटल मधुबन में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत बाबा गणेश और भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हुई. बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने की. बैठक में वरिष्ठ उद्यमी एवं प्रदेश संयोजक एच.आर. जैन, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव संदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम चौधरी, अशोक सिंह, अशोक सत्पथी, समीर सिंह, विकास गर्ग, विनय सिंह, अमलेश झा, इंद्रजीत सोखी, राजीव शुक्ला, पंकज झा, सौरभ चौधरी, कुमार विवेक, राजेंद्र मोदी, राजेश्वर जायसवाल, शशि सिन्हा, गौतम महापात्रा, सौरभ दास, बृजेश…

Read More