Author: Team India News Viral

जमशेदपुर JAMSHEDPUR सिदगोड़ा इलाके में मंगलवार देर शाम एक बड़ी घटना सामने आई. जहां सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्रैफिक सिग्नल के समीप स्थित एक गैराज में खड़ी कार और ऑटो में अचानक आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में बाहर निकल आए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण पहले कार में आग लगी और तुरंत बाद पास में खड़ी ऑटो इसकी चपेट में आ गई. गनीमत…

Read More

आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों के आरक्षण का फॉर्मूला तय कर लिया गया है. अब अंतिम अधिसूचना के जारी होने का इंतजार किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने जातिगत जनसंख्या के आधार पर नगर निगम के 35 वार्डों में आरक्षण की तैयारी पूरी कर ली है. निर्धारित फॉर्मूले के अनुसार कुल 35 वार्डों में से 18 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए रखे गए हैं, जबकि 17 वार्ड विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित होंगे. इन आरक्षित वार्डों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं. महिलाओं के लिए…

Read More

रांची: गोवा के एक नाइट क्लब में रविवार रात हुए भीषण अग्निकांड में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई है. इस हादसे में खूंटी जिले के गोविंदपुर गांव निवासी एतवा मुंडा के 19 वर्षीय पुत्र मोहित मुंडा की मौत हो गई है. वहीं रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी धनेश्वर महतो के पुत्र प्रदीप महतो (24 वर्ष) और विनोद महतो (22 वर्ष) की भी जान चली गई है. जानकारी के अनुसार तीनों युवक मजदूरी करने के लिए गोवा गए थे. रविवार रात वे उत्तर गोवा के अरपोरा गांव स्थित एक नाइट क्लब में गए हुए…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik के टेल्को थाना क्षेत्र में रविवार शाम गश्ती के दौरान टाइगर जवान मोहम्मद तबरेज की सतर्कता से नशा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ. मनीफीट मैदान के समीप गश्त के दौरान उन्हें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिनकी हरकतों पर संदेह होने पर उन्होंने दोनों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान दोनों के पास से लगभग 35 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई. तुरंत कार्रवाई करते हुए मोहम्मद तबरेज ने दोनों आरोपियों को पकड़कर टेल्को थाना पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा और गगनदीप के रूप में हुई है, जो सिदगोड़ा के 10 नंबर…

Read More

बिहार: सासाराम पुलिस ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष और करूप पंचायत के मुखिया कमलेश राय को गिरफ्तार किया है. उन पर एक नाबालिग लड़की के अपहरण और उसके साथ अनैतिक कृत्य करने का गंभीर आरोप है. एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने बताया कि कमलेश राय भैंसही कला गांव, करूप पंचायत के निवासी हैं. इस मामले में 12 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. मुकदमा दर्ज होने के बाद 19 नवंबर को पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद किया था. बरामदगी के बाद पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयान और परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत…

Read More

समस्तीपुर: जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महथी दक्षिण पंचायत के सिरसी वार्ड संख्या 5 में उस समय कोहराम मच गया, जब शादी के दिन ही दूल्हे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जिस घर में कुछ ही घंटों बाद बारात निकलने वाली थी, वहां अचानक मातम पसर गया और शहनाई की गूंज रोने- बिलखने की आवाज में बदल गई. मृतक की पहचान सिरसी निवासी शिव शंकर महतो के लगभग 28 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है. सुजीत की शादी समस्तीपुर जिले के ही कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के ताजपुर बेला गांव में तय हुई थी.…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत डिकोस्टा रोड स्थित मैडोना कॉम्प्लेक्स के बैकुंठ अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर रहने वाले प्रवीण गोयल के घर चोरों ने ताला काटकर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने घर में घुसकर कबर्ड में रखे करीब 18 से 20 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया है. पड़ोसियों के अनुसार, जब चोरी की जानकारी लगी तो फ्लैट के लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र के पदमपुर टोल प्लाजा के समीप बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात पैदल व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रहे किसी बड़े वाहन का चक्का सीधे उसके ऊपर चढ़ गया. हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मृतक का पेट फट गया और आंतें बाहर निकल आईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत कांड्रा थाना…

Read More

आदित्यपुर: अधिवक्ता संघ द्वारा रोड नंबर 32 आदित्यपुर-2 स्थित कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.एन. ओझा ने की. इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र तथा भारत के संविधान की पुस्तक पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए. कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सभी अधिवक्ताओं को अंगीकृत कराया. उपस्थित अधिवक्ताओं ने भारत के संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त की और समाज के अंतिम व्यक्ति तक संविधान की मूल भावना पहुंचाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर संस्था की संरक्षक श्रीमती रंजनी मिश्रा, सुनील…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड स्थित महेशकुदर गांव में बीती रात चोरों ने आपस में सटे दो दुकानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया. सुबह दुकानदारों ने दुकानें खोलीं तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पीड़ितों ने तत्काल थाना को सूचना दी. पहली वारदात सपना जनरल स्टोर में हुई. चोरों ने दुकान के पीछे लगे एसबेस्टर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर में रखे 37 हजार रुपये नकद तथा लगभग 1,500 रुपये के समग्रियों की चोरी कर ली. स्टोर संचालक भवेश चंद्र दास ने बताया कि दुकान…

Read More