विज्ञापन
आदित्यपुर: अंडा होटल से एनआईटी जानेवाली सड़क पर मंगलवार को लगा भीषण जाम अब तक नहीं खुल पाया है. सड़क पर बस, कार और बाइक समेत सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


करीब एक घंटे से अधिक समय से वाहन जाम में फंसे हुए हैं. यातायात प्रभावित होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है. जाम के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह बाधित है.
फिलहाल जाम लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. जाम नहीं खुलने से वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. अब लोगों को जाम से राहत मिलने का इंतजार है.
रिपोर्ट : रासबिहारी मंडल

विज्ञापन
