आदित्यपुर: आरआईटी थाना अंतर्गत बाबाकुटी निवासी रंजीत कुमार सिंह का 18 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार विगत चार दिनों से लापता है. परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया. अंत में पिता रंजीत कुमार सिंह ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया.

विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, आर्यन 1 दिसंबर को ट्यूशन के लिए घर से निकला था, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटा. उसके पास लेनेवाली कंपनी का टैब भी है. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
परिजन मायूस हैं और आर्यन के अचानक गायब होने से चिंता में हैं. आर्यन बेहद प्रतिभाशाली छात्र हैं और पहले डीएवी एनआईटी में अध्ययन कर चुका हैं. पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

विज्ञापन
