आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai जय प्रकाश उद्यान स्थित आंबेडकर पुस्तकालय में सोमवार को मतदाता मैपिंग रिलेटेड कैंप का आयोजन किया गया. कैंप के दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया. इसके साथ ही उपस्थित लोगों को यह भी प्रशिक्षण दिया गया कि मैपिंग से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त की जा सकती है.

इस अवसर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गम्हरिया प्रवीण कुमार मौजूद रहे. कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर सहित संबंधित कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
कैंप में सच्चिदानंद चौधरी, नंदीश्वर कृष्ण सिंह, अमन राज, अभिषेक मिंज, सत्यम भारद्वाज एवं रंजीत कुमार सिंह भी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने मतदाताओं को मैपिंग प्रक्रिया की जानकारी देते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया. जानकारी दी गई कि अगला मैपिंग रिलेटेड कैंप मंगलवार को बसंती मंदिर, धीराजगंज, गम्हरिया में आयोजित किया जाएगा. आसपास के लोगों से अपील की गई है कि समय पर पहुंचकर कैंप को सफल बनाएं.

