आदित्यपुर. रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट शक्ति सेनापति की माता श्रीमती उषारानी सेनापति का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थीं. हाल ही में भुवनेश्वर के एक अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ था, लेकिन स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के कारण गुरुवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली. शुक्रवार देर शाम पुरी के स्वर्गद्वार घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

विज्ञापन
उषारानी सेनापति के निधन की खबर से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर है. आदित्यपुर के उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने शक्ति सेनापति एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.

विज्ञापन
