आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai राष्ट्रीय जनता दल के आदित्यपुर प्रमंडलीय कार्यालय में जनार्दन कुमार को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पुनः मनोनीत किए जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बैजू कुमार ने की.

इस अवसर पर राजद कोल्हान परिवार की ओर से पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता को प्रदेश का प्रधान महासचिव बनाए जाने पर आभार और अभिनंदन व्यक्त किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव बीरेंद्र कुमार सिंह यादव ने किया. समारोह में बड़ी संख्या में राजद पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे.
अपने संबोधन में जनार्दन कुमार ने कहा कि राजद का सिद्धांत सामाजिक न्याय, समानता और समरसता पर आधारित है. आज का समय हमें यह जिम्मेदारी देता है कि हम गरीब, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक समेत समाज के हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें.
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में राम यादव, कमलदेव सिंह, दीनानाथ सिंह, व्यास जी, राम बालक यादव, योगिंदर यादव, राजेश यादव, निर्मल यादव, रमेश राय, संजय कुमार सिंह, उदित यादव, कमलेश यादव, अश्विनी सिंह, सकलदेव जी, शंभू राय, मो. यूसुफ, वकील कुमार, विनय कुमार, शिव कुमार, दीपक कुमार और रविंद्र प्रसाद शामिल थे. सभी ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर जनार्दन कुमार का स्वागत किया.

