आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai 79वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की बैठक समिति के उपाध्यक्ष एवं शिक्षाविद एसडी. प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह 15 अगस्त को प्रातः 10:45 बजे शेरे पंजाब चौक, बोधी कंपलेक्स के समक्ष झंडोतोलन करेंगे.

झंडोतोलन के उपरांत उपस्थित सभी के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के लोकप्रिय कलाकार देशभक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे और स्कूली छात्र- छात्राएं राष्ट्रीय गीतों पर आधारित गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत करेंगे. कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों, चिकित्सकों और शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा.
इसके अलावा, पुरेंद्र नारायण सिंह 15 अगस्त की सुबह 10:00 बजे आदित्यपुर-2, रोड नंबर-10 स्थित कल्याण कुंज सभागार के समक्ष भी झंडोतोलन करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सकला मार्डी, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, उदित यादव, दिलीप मंडल, अवधेश कुमार, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, एस.डी. प्रसाद, संतोष यादव, फुलेश्वर शाह, आर.के. अनिल, संजय शर्मा, अश्विनी कुमार सिंह, वीरेंद्र बंधु, मिथिलेश झा, राजेश यादव सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

