आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai सरायकेला जिले की आदित्यपुर थाना पुलिस ने सोमवार को खरकाई पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक ब्राउन शुगर तस्कर को धर दबोचा. पुलिस की मौजूदगी देखकर युवक जेपी उद्यान की ओर भागने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए एसआई जयराज कुमार सोनी ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया.

पकड़े गए युवक की पहचान फिरदौस अंसारी पिता परवेज अंसारी, निवासी एच रोड नाला पार, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर के रूप में की गई है. पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत बीस हजार रुपये बताई जा रही है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ब्राउन शुगर बेचने के लिए जा रहा था. फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
