सरायकेला: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.


मुलाकात के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तेज करने की मांग की. साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न मैदानों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का सुझाव दिया, ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके.
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिला पुलिस प्रशासन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस अवसर पर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अरविंद तिवारी, शिक्षाविद एसडी. प्रसाद एवं सत्येंद्र प्रभात भी उपस्थित रहे



