आदित्यपुर: रोड नंबर 18 स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शुक्रवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित महोत्सव की शुरुआत शाम करीब 7 बजे हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरिता आनंद ने किया.


विज्ञापन
इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. भजन कार्यक्रम में श्रद्धालु देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर रहे. रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ विशेष पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर नंदलाल के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं.
आयोजन को सफल बनाने में आदर्श मिथिला संघ, आदित्यपुर मंडली का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन
