आदित्यपुर/ सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एमटीसी मॉल के पास रविवार देर रात अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा- तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों में दुबक गए.

सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान दो खोखे बरामद किए. हालांकि फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एमटीसी मॉल के आसपास इससे पूर्व भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे यह इलाका संवेदनशील बना हुआ है.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
