जमशेदपुर: परसुडीह स्थित लोकनाथ भवन में नारी शक्ति के तत्वावधान में अपर्णा गुहा के नेतृत्व में विजया मिलन सह स्वावलंबी महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.


कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के आत्मसम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करना था. आयोजकों ने कहा कि आत्मनिर्भर महिलाओं को पहचान और मंच देने से दूसरी महिलाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.
समारोह में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, शिक्षाविद् सुष्मिता सोम खां, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, शुभंकर चटर्जी, देवजीत मुखर्जी, मितुन चक्रवर्ती, अंकुश बनर्जी, शुक्ला मजूमदार, प्रज्ञा पारमिता, डॉ. श्याम शर्मा और लालन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
गीत-संगीत और नृत्य से सजा समारोह
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं. अन्वेषा और दिया ने ‘प्राण भरिये तृषा हरिये’, सिद्धिता अडाक ने ‘मधु मालती’ तथा श्वेता ने ‘मेरा लौंग गवाचा’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया. रत्ना पात्रो ने विभिन्न गीतों पर नृत्य किया, जबकि शुक्ला बनर्जी और साई सोनाली ने गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा.
कार्यक्रम का मंच संचालन दिया, अर्नेशा, शुभांगी और सिद्धिका ने किया. आयोजकों ने सम्मानित महिलाओं को आगे भी आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने और दूसरी महिलाओं को प्रेरित करने का संदेश दिया.

