आदित्यपुर: अक्षेस के पूर्व सदस्य एवं जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश की माता उर्मिला देवी का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया. उन्होंने आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-31 स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वह करीब 83 वर्ष की थीं.


विज्ञापन
उर्मिला देवी स्व. राम स्वरूप सिंह की पत्नी थीं. वह अपने पीछे चार पुत्र, पुत्रवधू, पौत्र-पौत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में गहरी रुचि रखने वाली उर्मिला देवी का जीवन पारिवारिक संस्कारों, आत्मीयता और सामाजिक मूल्यों से जुड़ा रहा. उनके पति राम स्वरूप सिंह का निधन पिछले वर्ष 10 अप्रैल को हुआ था.
उर्मिला देवी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर किया जाएगा. अंतिम यात्रा सुबह 8 बजे आदित्यपुर-2 स्थित उनके आवास से निकलेगी.

विज्ञापन
