रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन के निधन की खबर रविवार शाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई. हालांकि देर शाम तक उनके निधन की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. उपलब्ध ताजा जानकारी के मुताबिक बसंत सोरेन सिंगापुर में इलाजरत हैं और उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है.



बसंत सोरेन पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण सिंगापुर में हैं. इसी कारण वे अपनी मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे.
झामुमो ने बताया फेक
इधर सोशल मिडिया पर चल रहे खबरों पर झामुमो ने सफाई देते हुए इसे फेक और भ्रामक खबर बताया. झामुमो ने दावा किया है कि बसंत सोरेन का सिंगापुर में लीवर ट्रांसप्लांट हुआ है हालांकि उनके सेहत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है. उल्लेखनीय है कि रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका विधायक बसंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म था. इसबीच इस तरह की अपुष्ट खबर प्रकाशित करना सही नहीं कहा जा सकता. ऐसे संवेदनशील खबरों को प्रकाशित करने से पहले फैक्ट चेक जरूरी है. हद तो तब सामने आई जब कुछ लोग सोशल मिडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे.

