लोहरदगा: दुर्गा पूजा और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने वरीय अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और बक्सीडीपा स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया.



उपायुक्त ने मैना बगीचा, बस पड़ाव, मिशन चौक, बीआईडी और थाना परिसर स्थित पूजा पंडालों का जायजा लेते हुए पर्याप्त स्वयंसेवकों की तैनाती, महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार, अग्निशामक यंत्र, बालू भरी बाल्टियां और आपातकालीन नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए.
रावण दहन स्थल पर दोहरी बैरिकेडिंग
बक्सीडीपा स्थित रावण दहन स्थल पर सुरक्षा मानकों के अनुरूप मंच निर्माण, दोहरी बैरिकेडिंग, पार्किंग और मार्ग दुरुस्त रखने को कहा गया. प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग पर पर्याप्त रोशनी और तैराकों की तैनाती के भी निर्देश दिए गए.
इसके बाद अधिकारियों ने समाहरणालय स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी के जरिए हो रही लाइव निगरानी का जायजा लिया. प्रशासन ने आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष के नंबर 7004400718 पर सूचना देने की अपील की है. निरीक्षण के दौरान एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा और डीएसपी समीर तिर्की समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

