जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को ओलीडीह ओपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान 24 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार उसके पास से 2.53 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है.



पुलिस के मुताबिक वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब को गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए सिटी एसपी के निर्देशन में पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया.
पुलिस टीम ने वसुंधरा स्टेट मैदान के पास स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट भवन के समीप छापेमारी कर राहुल कुमार को गिरफ्तार किया. पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान उसके पास से 2.53 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

