जमशेदपुर: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है. इसी क्रम में रविवार, 18 अक्टूबर को वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर मुसाबनी डीएसपी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल ने मुसाबनी थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया.



फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई.
पुलिस का उद्देश्य पूजा के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है. दुर्गा पूजा को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी लगातार जारी है.

