चाईबासा: सिंहभूम सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने सोनुआ के चेकनाका स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने मां दुर्गा के मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.


विज्ञापन
सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने सोनुआवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. पंडाल पहुंचने पर पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने दोनों का स्वागत किया. इस दौरान सांसद और विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना.
मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष आलोक प्रधान, पुजारी दीपू कर, बन बिहारी प्रधान, पांडा साहू सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

विज्ञापन
