आदित्यपुर: अंडा होटल से एनआईटी की ओर जाने वाली सड़क पर मंगलवार शाम भीषण जाम लग गया. करीब एक घंटे से अधिक समय से सड़क पर बस, कार और बाइक समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे. वाहनों की लंबी कतार के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.


विज्ञापन
जाम की स्थिति ऐसी थी कि वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी हो गई है. कार्यालय और अन्य काम से घर लौट रहे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
जाम लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. लंबे समय से जाम नहीं खुलने के कारण लोगों की परेशानी देर रात तक बनी रही. समाचार लिखे जाने तक वाहन चालक यातायात सामान्य होने और जाम से राहत मिलने का इंतजार करते रहे.
रासबिहारी मंडल

विज्ञापन
