बोकारो: स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का अनिश्चितकालीन अनशन जारी है. लगातार अनशन के कारण आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने लगी है. इसी क्रम में आंदोलनकारी प्रेम महतो की मां गोमवती देवी की भी तबीयत बिगड़ गई. स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया.


फिलहाल सदर अस्पताल में छह आंदोलनकारी इलाजरत हैं. चिकित्सकों के अनुसार, इनमें डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत पाई गई है.
अनशनकारियों की लगातार बिगड़ती तबीयत से आंदोलन स्थल पर चिंता बढ़ गई है.
बताया जा रहा है कि प्रेम महतो की मौत के बाद से आंदोलनकारी बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलन के दौरान सीआईएसएफ पर लाठीचार्ज करने का आरोप भी लगाया गया है. विस्थापित नियोजन की मांग पर अड़े हुए हैं और उनका अनिश्चितकालीन अनशन जारी है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा

