रामगढ़: जिले के कोठार चौक पर मंगलवार को 14 चक्का हाईवा में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. वाहन से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. आग तेजी से फैलने के कारण बोनट पर रखा सामान इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते जलकर नष्ट हो गया.
आग लगने के कारणों का पता नहीं
कोठार चौक जैसे व्यस्त इलाके में हाईवा में आग लगने की घटना से लोगों में चिंता देखी गई. हालांकि, राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है.
हाईवा में आग कैसे लगी, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. तकनीकी खराबी समेत अन्य संभावित कारणों की आशंका जताई जा रही है. घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा

