आदित्यपुर: सामाजिक संस्था सिंहभूम बंगीय एसोसिएशन की ओर से रविवार को आदित्यपुर के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत संस्था के सदस्यों ने साफ- सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया.


एसोसिएशन की ओर से आदित्यपुर बस्ती, आदित्यपुर हाउसिंग कॉलोनी, एसएमओआई टाइप, कल्पनापुरी, आदित्यपुर बाजार से सटे क्षेत्रों सहित आसपास के कई इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया.
स्वच्छता के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी
अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने स्थानीय नागरिकों से अपने घरों के साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने की अपील की. लोगों को बताया गया कि स्वच्छ वातावरण के लिए केवल सरकारी स्तर पर प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसमें समाज और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी जरूरी है.
एसोसिएशन ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.
इन सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका
स्वच्छता अभियान में रूमा राय गुप्ता, संदीप राय, पलाश कांति हाजरा, तपस सरकार, श्रीदाम मंडल, उत्पल दत्ता, जॉय चक्रवर्ती, सुधीर कुमार, एसएस राय, एस. प्रमाणिक, दिलीप मंडल, पार्थ राय, शांतनु नंदी, शुभंकर राय, अमित माइती, पल्लब चौधरी, सुजाता हाजरा, कविता मंडल, चैताली दास और सविता बक्शी सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य शामिल हुए.
संस्था के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे, ताकि लोगों में स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके.

