चाईबासा: सोनुआ-बारी मुख्य सड़क पर सतपुरी गांव के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार सोनुआ के उदयपुर निवासी 18 वर्षीय सुशील गागराई अपनी 18 वर्षीय पत्नी चांदमुनी सांवैया के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल विर्दावन जा रहे थे. इसी दौरान सतपुरी के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.
स्थानीय ग्रामीणों ने सोनुआ पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुआ पहुंचाया. प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने चांदमुनी सांवैया को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल पति सुशील गागराई को प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के कि स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया गया है. सोनुआ पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है.
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया.
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग को घेरा
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की पूरी जानकारी ली। 108 एम्बुलेंस की अस्पताल में खड़ी रही पर घायलों को नहीं मिला एंबुलेस बदहाली पर कड़ा निंदा करते हुए उन्होंने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में एम्बुलेंस का न मिलना सरकार की घोर लापरवाही और स्वास्थ्य व्यवस्था के वेंटिलेटर पर होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है.
108 एंबुलेंस के कर्मचारी ने बताया कि गाड़ी के तीन टायर खराब हैं, जिसके कारण वे रेफर किए गए मरीज को लेकर चाईबासा जाने में असमर्थ है. कर्मचारी ने नए टायरों की आपूर्ति के लिए जिला एंबुलेंस अधिकारी को आवेदन भेजा है.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

