पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अपने एक-एक माह के वेतन का चेक सौंपा.


गौरतलब है कि राज्य में हाल के दिनों में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं की ओर से लगातार अंशदान दिया जा रहा है. तीनों जनप्रतिनिधियों ने अपने एक माह के वेतन की राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के उद्देश्य से मुख्यमंत्री राहत कोष में दी. इस दौरान बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री राहत कोष का उपयोग आपदा और संकट की परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाता है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी सितंबर में अपने एक माह के वेतन के रूप में 2.70 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं और उन्होंने सक्षम लोगों से कोष में सहयोग की अपील की थी.
हाल के दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, विधानमंडल दलों और संस्थाओं ने भी बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

