देवघर: कुण्डा थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 9,270 रुपये नकद बरामद किए गए हैं.


पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि चरकी पहाड़ी स्थित एक अर्धनिर्मित मकान और खंडहर में कुछ लोग मादक पदार्थों की खरीद- बिक्री के लिए जुटे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद अंचल अधिकारी देवघर और कुण्डा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई.
टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश कुमार यादव उर्फ मधु, कन्हैया सिंह और महानंद यादव के रूप में हुई है.
मामले में कुण्डा थाना कांड संख्या 124/2026 दर्ज कर NDPS Act की धारा 21(b) के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस जब्त मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मादक पदार्थों की खरीद- बिक्री से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

