कांड्रा: कांड्रा बाजार स्थित श्री श्री महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर रविवार को मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष हितेश वार्ष्णेय की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में कमिटी सदस्यों, श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की और मंदिर निर्माण को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे.


बैठक के दौरान मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य की रूपरेखा, आवश्यक तैयारियों और सामूहिक सहयोग को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. उपस्थित सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर के पुनर्निर्माण में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया.
नवम्बर में शुभारंभ का सर्वसम्मति से निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री श्री महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ नवम्बर माह में किया जाएगा. इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने और निर्माण कार्य को सामूहिक सहभागिता से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी.
अध्यक्ष हितेश वार्ष्णेय ने कहा कि मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं सम्मानित नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है. सामूहिक प्रयास से मंदिर निर्माण का कार्य निर्धारित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा.
बैठक में शामिल लोगों ने मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए तन, मन और यथासंभव सहयोग देने का संकल्प लिया.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

