आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार रात गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली लगने से एक युवक अब्दुल जाफर घायल हुआ है. घायल युवक को इमरान का छोटा भाई बताया जा रहा है.


घटना के बाद घायल को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. प्रारंभिक सूचना में युवक के सिर में गोली लगने की बात सामने आ रही है, हालांकि उसकी चिकित्सीय स्थिति को लेकर अस्पताल की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

MGM में ईलाजरत घायल
घटना में आजहर और कलीम नामक दो अपराधियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है. फिलहाल यह प्रारंभिक आरोप है और पुलिस जांच के बाद ही गोलीबारी में उनकी भूमिका स्पष्ट होगी. बताया जा रहा है कि दोनों कुख्यात कादिम और डॉली परवीण गिरोह से ताल्लुक रखते हैं. दोनों बस्ती में जुटे थे उनके साथ दो और अपराधी थे, तभी पुलिस ने धावा बोल दिया.
दोनों को शक हुआ कि अब्दुल ने ही पुलिस को सूचना दी है और उसपर गोली चला दी. उधर घटना के बाद बस्ती में बवाल शुरू हो गया और कलीम और अजहर को घेर लिया, सभी मौका देख़ भाग निकले. इस दौरान इनका एक सहयोगी भीड़ के हत्थे चढ़ा है. वह बुरी तरह घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि उसे पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया है. आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

