सरायकेला: महिलाओं और युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएनबी आरसेटी की ओर से बुधवार को 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीएनबी के शाखा प्रबंधक दुबई हेम्ब्रम और संस्थान के निदेशक उपस्थित रहे.


प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को ब्यूटी पार्लर से जुड़े व्यावसायिक कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है. 35 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर के संचालन के साथ-साथ विभिन्न सौंदर्य सेवाओं से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जाएगी.
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक दुबई हेम्ब्रम ने प्रशिक्षणार्थियों को पूरी लगन और मेहनत के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान हासिल किए गए कौशल का व्यवहारिक रूप से उपयोग कर महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं.
संस्थान के निदेशक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रम महिलाओं और युवतियों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न तकनीकों की जानकारी देने के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों के लिए स्वरोजगार शुरू करने की दिशा में नए अवसर खुलने की उम्मीद है.
कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारी गोविन्द रॉय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत और द्रौपदी महतो सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे.
प्रमोद सिंह. संपादक

