जामताड़ा: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 13553/13554 आसनसोल- वाराणसी- आसनसोल मेमू एक्सप्रेस के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है. रेलवे के अनुसार 5 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक यह ट्रेन पारंपरिक ICF रेक के साथ चलेगी.


विज्ञापन
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे. इनमें 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी (GS) और 2 SLRD कोच शामिल रहेंगे.
रेलवे ने यात्रियों से संशोधित कोच संरचना को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने और सफर से पहले ट्रेन से संबंधित अद्यतन जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है. यह व्यवस्था फिलहाल 4 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

विज्ञापन
