जामताड़ा: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के असामयिक निधन पर रविवार को जामताड़ा जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.


विज्ञापन
कार्यक्रम में जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए. सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. अधिकारियों ने सुदिव्य कुमार ‘सोनू’ के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

विज्ञापन
