चाईबासा: सोनुआ प्रखंड के निश्चिंतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक सह भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक और अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर कुंदन गोप अतिथि के रूप में शामिल हुए.


अतिथियों एवं शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया. इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया.

अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की. छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, नागपुरी नृत्य, भाषण और नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव मुकेश महतो, केदारनाथ नायक, प्राचार्य विवेक राज, अमरेश प्रधान, गंगाधर महतो, जगबंधु महतो, गोपाल कर सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

