राजनगर: ग्रामीण बैंक के समीप शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान आमलटोला निवासी अनिल महतो (19) और बागबेड़ा निवासी बाजू हेम्ब्रम (22) के रूप में हुई है.


विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों युवक एकेडमिक इंग्लिश स्कूल राजनगर में आयोजित 5 सितंबर के कार्यक्रम को देखने के बाद बाइक से आमलटोला लौट रहे थे. इसी दौरान ग्रामीण बैंक के समीप दूसरी बाइक से टक्कर हो गई. हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. दुर्घटनाग्रस्त बाइक बिना नंबर की बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलने पर झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अपने निजी वाहन से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है.
रासबिहारी मंडल

विज्ञापन
