चाईबासा: सोनुआ प्रखंड की देवांवीर पंचायत अंतर्गत सरजोमाहतु गांव के पिसाई टोला में लगातार बारिश के कारण ग्रामीण शिव केराई का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दीवार और छप्पर गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है.


विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को मुखिया ज्योति सोय मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी देते हुए मामले से सोनुआ प्रखंड एवं अंचल प्रशासन को अवगत कराया.
मुखिया ने अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से जल्द नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

विज्ञापन
