चाईबासा: जिले के सोनुआ प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया. सुबह से ही क्षेत्र में उत्सव और उमंग का माहौल रहा.


विज्ञापन
इस पावन अवसर पर बहनों ने स्नान-ध्यान और पूजा-अर्चना के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं. बहनों ने ईश्वर से भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह जताया और जीवनभर सुख-दुख में साथ निभाने तथा रक्षा करने का संकल्प लिया. रक्षाबंधन को लेकर सोनुआ के बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

विज्ञापन
